Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    मनुवादी और पितृसत्तात्मक विचारधारा से हक की लड़ाई कमजोर नहीं होने देंगे

    एडवा के 13वें राज्य सम्मेलन में महिलाओं के हक की लड़ाई तेज करने का संकल्प
    ShagunBy ShagunOctober 4, 2025 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    मनुवादी और पितृसत्तात्मक विचारधारा से हक की लड़ाई कमजोर नहीं होने देंगे
    मनुवादी और पितृसत्तात्मक विचारधारा से हक की लड़ाई कमजोर नहीं होने देंगे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 863

    एडवा के 13वें राज्य सम्मेलन में महिलाओं के हक की लड़ाई तेज करने का संकल्प

    लखनऊ, 4 अक्टूबर 2025: अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) उत्तर प्रदेश के 13वें राज्य सम्मेलन का उद्घाटन आज सप्रू मार्ग स्थित उद्यान भवन प्रेक्षागृह में हुआ। सम्मेलन में 15 जिलों से आई 130 महिलाओं ने हिस्सा लिया। पहले दिन सुभाषिनी अली, नेहा दीक्षित, मरियम धावले, मधु गर्ग और वंदना मिश्र जैसी नेताओं की मौजूदगी में महिलाओं ने हिंसा, अशिक्षा, बेरोजगारी और असमानता के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया।

    मनुवादी और पितृसत्तात्मक विचारधारा से हक की लड़ाई कमजोर नहीं होने देंगे
    मनुवादी और पितृसत्तात्मक विचारधारा से हक की लड़ाई कमजोर नहीं होने देंगे

    मुख्य अतिथि और पत्रकार नेहा दीक्षित ने कहा कि मीडिया महिलाओं को रसोई तक सीमित करता है, जबकि खेत, जमीन, शिक्षा और यौनिक हिंसा जैसे मुद्दे उनकी जिंदगी से जुड़े हैं। उन्होंने डिजिटलीकरण की कमियों और आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वेतन के बजाय सहयोग राशि मिलने की समस्या पर ध्यान दिलाया। अपनी पुस्तक मैनी लाइफ ऑफ सईदा का जिक्र करते हुए उन्होंने मेहनतकश महिलाओं की बदहाली और सशक्तिकरण की जरूरत पर जोर दिया।

    एडवा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाषिनी अली ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं और दलितों पर बढ़ते अत्याचार, स्कूलों के बंद होने और उच्च नवजात मृत्युदर (70 प्रति हजार) की गंभीर स्थिति को रेखांकित किया। उन्होंने हाथरस कांड का उल्लेख करते हुए मनुवादी सत्ता की आलोचना की और कहा, “हम संवैधानिक अधिकारों के लिए लड़ेंगे। अगर एकजुट न हुए तो बुलडोजर हम पर भी चलेगा।”मनुवादी और पितृसत्तात्मक विचारधारा से हक की लड़ाई कमजोर नहीं होने देंगे

    महासचिव मरियम धावले ने कहा कि 26 राज्यों में हुए एडवा सम्मेलनों से संविधान और अधिकारों की रक्षा की आवाज बुलंद हो रही है। उन्होंने शिक्षा, राशन, पानी और जमीन जैसे मुद्दों पर नीतिगत बदलाव की जरूरत बताई। सामाजिक कार्यकर्ता वंदना मिश्र ने लखनऊ की सांस्कृतिक विरासत का जिक्र करते हुए शिक्षा व्यवस्था सुधारने और आनर किलिंग जैसे अपराधों पर लगाम लगाने का आह्वान किया।

    सम्मेलन में अमौसी एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण के खिलाफ 344 दिनों से धरना दे रही सुषमा, सीमा यादव और अकबरनगर के लिए संघर्ष करने वाली बुशरा सुमन पाण्डे को सम्मानित किया गया। मधु गर्ग के संचालन में हुए समारोह में बुशरा नकवी के गीत “हम मेहनतकश जगवालों से” के साथ शुरुआत हुई। प्रो. नदीम हसनैन, प्रो. रमेश दीक्षित, वंदना राय, सरोज कुशवाहा सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। कल प्रतिनिधि सम्मेलन होगा।

    Shagun

    Keep Reading

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading