नायक-नायिका की शादी से थ्रिलर की शुरुआत
लखनऊ, 4 नवंबर। रियल आर्ट ऑफ नेशनल इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फीचर फिल्म ‘लाल दाना’ का मुहूर्त कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार, 5 नवंबर को सुबह 9 बजे चन्द्रिकादेवी मंदिर में होगा। मुख्य अतिथि एमएलसी पवन सिंह चौहान रहेंगे।
मुहूर्त शॉट: नायक-नायिका की शादी से थ्रिलर की शुरुआत
निर्माता राजेश श्रीवास्तव और राजीव प्रकाश ने बताया कि फिल्म पूरी तरह लखनऊ और आसपास शूट होगी। निर्देशक सत्येंद्र एन. दुबे हैं। मुहूर्त शॉट में नायक अनिल कृष्णा और सह-नायिका अनन्या सिंह की शादी का दृश्य फिल्माया जाएगा।

नायिका रूपा मिश्रा भोजपुरी की चर्चित अभिनेत्री हैं, जिन्होंने ‘स्वर्ग जैसन घर हमार’, ‘पिया मिलन’, ‘एसपी देवी’, ‘अनाड़ी’, ‘हम हैं निरहुआ की दीवानी’ और ‘काली दुल्हन’ जैसी फिल्में की हैं। सह-नायिका के रूप में गायिका अनन्या सिंह को इंट्रोड्यूस किया जा रहा है। नायक अनिल कृष्णा ‘चिरय्या न बोले’, ‘बुलडोजर वाली सास’, ‘कलयुगी ब्रह्मचारी’, ‘तेरा मेरा साथ रहे’, ‘सौगंध भोले नाथ की’, ‘मोटली दुल्हनिया’ और ‘बबुनी हमार’ जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं।
राहुल दुबे की कथा-पटकथा पर आधारित यह रोचक थ्रिलर फिल्म रहस्य, रोमांच और रोमांस का अनोखा संगम पेश करेगी। फिल्म बाल विवाह, मनोचिकित्सा, तंत्र विद्या पर प्रहार करती है और वैज्ञानिक युग में रूढ़िवादी परंपराओं को सुंदर ढंग से उजागर करेगी।
विजय पाण्डेय की सिनेमैटोग्राफी, अनुज कुमार तिवारी का संगीत और नरेंद्र कनौजिया एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। प्रोडक्शन मैनेजर दुर्गेश चौहान के साथ देवेंद्र मोदी, राजवीर रतन, रमेश यादव, मशहूर और अशोक प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
कलाकारों में बनारस के उमाकांत राय, रायबरेली के गौरव कुमार के अलावा बीना वर्मा, सुनीता राय, मोनिका अग्रवाल, सीएसआर सिंह, बालकृष्ण शर्मा, इशिता वार्ष्णेय, शालिनी चंद्रा, अनुपमा और पंकज सक्सेना प्रमुख हैं।







