Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»लखनऊ

    पुस्तक मेले में आकर्षित कर रहीं तुम्हारी कोशी, कब्जे जमा, खेलत गेंद गिरे यमुना में जैसी पुस्तकें

    ShagunBy ShagunMarch 11, 2021Updated:March 11, 2021 लखनऊ No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 653

    बाल संग्रहालय चारबाग में लखनऊ बुक फेयर-2021: सातवां दिवस, साहित्य प्रेमियों की निगाहें बिल्कुल नई किताबों पर

    लखनऊ, 11 मार्च 2021: प्रेमचन्द जैसे स्थापित रचनाकार पुस्तक प्रेमियों की पहली पसंद हैं। समाज का आईना कहे जाने वाली नयी पुरानी कविता, कहानियों, उपन्यासों की किताबें पुस्तक प्रेमियों को पिछले छह दिनों से लखनऊ पुस्तक मेले में रिझा रही हैं। बाल संग्रहालय लान चारबाग में चल रहे किताबों के इस मेले में साहित्य पुस्तक प्रेमियों की पहली पसंद बनी हुई है। यहां किताबों पर न्यूनतम 10 प्रतिशत छूट है तो कई दुकानों में 60 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। निःशुल्क प्रवेश और रोज सुबह 11 से रात नौ बजे तक चलने वाला यह मेला यहां 14 मार्च तक जारी रहेगा।

    नयी प्रकाशित किताबों में प्रलेक प्रकाशन के स्टाल पर एक अय्याश अंग्रेजी की कहानी सामने रखती संवेदनाएं जगाने वाली प्रवीण दुबे की किताब तुम्हारी कोशी बहुत पसंद की जा रही है। उषा किरन खान का कथा संग्रह खेलत गेंद गिरे यमुना में की काफी प्रतियां निकल चुकी हैं। गीताश्री की बलम कलकत्ता के संग आभा काला की पुस्तकें झुरमुट और मेरी भी तो सुनो नई पुस्तकें हैं।

    राजकमल के स्टाल पर शम्सुर्रहमान फारूकी का उपन्यास कब्जे जमा का अनुवाद, भगवानदास मोरवाल की खानजादा और रणेन्द्र की गूंगी रुलाई का कोरस एकदम ताज़ा किताबें हैं। इसके अलावा संजीव का अहेर, अनामिका की आईनासाज, मिथिलेश्वर की संत न बांधे गाठड़ी, चंदन पाण्डेय का वैधानिक गल्प, ईशान त्रिवेदी का पीपलटोले के लौंडे साहित्यप्रेमी टटोल रहे हैं। वाणी प्रकाशन में उदय प्रकाश की किताबें एक भाषा हुआ करती थी और अम्बर में अबाबील पसंद की जा रही है। नरेन्द्र कोहली की किताब शिखण्डी और गगन गिल की यह आकांक्षा समय नहीं काव्य संग्रह पसंद किया जा रहा है। प्रेमचन्द्र और गांधी का साहित्य बहुत से स्टालों पर है तो भारती, महादेवी वर्मा, निराला, नागार्जुन, मैत्रेयी पुष्पा, तस्लीमा नसरीन आदि स्थापित रचनाकारों की किताबें लोग खूब देख रहे हैं। चेतन भगत की नई पुस्तक भी अंग्रेज़ी में उपलब्ध है। आरुषि, मैपल प्रेस, आर्यन, रीतेश बुक, मनीश बुक, वैष्णवी बुक्स में अंग्रेज़ी साहित्य है।

    मेला गतिविधियों के बारे में निदेशक आकर्ष चंदेल ने बताया कि रेडियोसिटी पर मेले में पुस्तकें खरीदने के लिए सही जवाब देकर एक हजार रुपये का वाउचर जीतने की प्रतियोगिता भी चल रही है। साथ ही मेले में आप्टिकुम्भ स्टाल पर सम्पूर्ण नेत्र जांच शिविर में नेत्र परीक्षण हो रहा है।
    साहित्यिक कार्यक्रमों में आज युवा महिला पत्रकार दुर्गा शर्मा के काव्य संग्रह बोनसाई सपने का विमोचन हुआ।

    कार्यक्रम में प्रो.सूर्यप्रसाद दीक्षित, डा.योगेश प्रवीन, रजनी गुप्त और वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष शुक्ल ने अपने विचार रखे और दुर्गा की कविताओं को संवेदना और अनुभव से उपजी बतलाया। लेखक हमारे बीच कार्यक्रम में आज त्रिया चरित्तर, सिरी उपमा जोग, भरतनाट्यम, आखिरी छलांग, कसाईबाड़ा और कुच्ची का कानून जैसी प्रसिद्ध रचनाओं के रचयिता कथाकार शिवमूर्ति ने अपने लेखन के उद्देश्य को विचारों में सामने रखा। उनके साथ ही आलोक पराड़कर के संयोजन व संचालन में कथाकार शैलेन्द्र सागर ने अपनी अभिव्यक्ति पुस्तक प्रेमियों के समक्ष रखी। मिशन शक्ति के अंतर्गत लोकनृत्य संध्या में ज्योति किरन रतन ने देश-प्रदेश की लोकनृत्य शैलियों की जानकारी प्रदान की तो शिप्रा ने उनके साथ विभिन्न प्रांतों के लोकनृत्य की झलक दिखाई।

    Shagun

    Keep Reading

    The saga of the 'Iron Man'—who united 565 princely states—now arrives on a Delhi stage.

    565 रियासतों को एक सूत्र में पिरोने वाले ‘लौह पुरुष’ की गाथा अब दिल्ली के मंच पर

    A person’s identity is defined not by their circumstances, but by their courage: Bazm-e-Khawateen

    हालात से नहीं, हौसले से तय होती है इंसान की पहचान: बज़्म-ए-ख़वातीन

    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    In the age of AI, providing accurate news is more important than rushing.

    एआई के दौर में जल्दबाजी नहीं, सही खबर देना जरूरी : विशाल सिंह

    October 24, 2026
    Anupam Kher’s story will travel from the glitz of fashion to the Himalayas.

    फैशन की चमक से हिमालय तक पहुंचेगी अनुपम खेर की कहानी

    October 24, 2026

    “मेड इन रशिया” फोरम का मुख्य विषय उच्च प्रौद्योगिकी होगा

    October 24, 2026
    2nd KN Singh Memorial Cricket Tournament: Hosts Vivekananda Modern Academy defeat SR International

    दूसरा केएन सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट: मेजबान विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी ने एसआर इंटरनेशनल को दी शिकस्त

    October 22, 2026

    भारतीय विशेषज्ञों ने BRICS+ फैशन समिट में AI और कारीगरी पर की चर्चा

    October 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading