लखनऊ 22 मई। लायंस क्लब अनिंद की ओर से गोमती नगर में आज मंगलवार को बड़ा मंगल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्लब के संरक्षक राकेश अग्रवाल,आरसी मिश्रा, अध्यक्ष सन्तोष पांडेय ,दिलीप अग्निहोत्री,नरेश चन्द्र ने आगंतुकों का भंडारे में स्वागत किया। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।






