लखनऊ, 30 अप्रैल। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र संयोजक मण्डल द्वारा आज 2562वीं त्रिविध पावनी बैसाख बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर तथागत गौतम बुद्ध को याद करते हुए बुद्ध वंदना की गयी। आरक्षण समर्थकों ने तथागत बुद्ध द्वारा बताये गये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संघर्ष समिति के संयोजकों अवधेश कुमार वर्मा, डा. रामशब्द जैसवारा, आरपी केन, अनिल कुमार, अजय कुमार, अन्जनी कुमार, रीना रजक, बनी सिंह, अंजली गौतम, राधेश्याम, जितेन्द्र कुमार, राजेश पासवान, श्रीनिवास राव, प्रभु शंकर राव, अरविन्द कुमार फरसोवाल सहित अनेकों समर्थक उपस्थित थे।







