लखनऊ, 21 जुलाई 2018: लायंस क्लब राजधानी अनिंद कार्यकरिणी की बैठक में आगामी एक वर्ष के लिए समाज सेवा का एजेंडा तय किया गया। इसके अनुसार निर्धन परिवारों में दस दिन के खाद्यान्न पैकेट का वितरण, निर्धन बालिकाओं को फीस में सहायता, वृक्षारोपण, स्वछता, गौसेवा आदि कार्य किये जायेंगे। यह जानकारी डॉ दिलीप अग्निहोत्री ने दी।
बैठक में नव निर्वाचित अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, डॉ आर सी मिश्रा, राकेश श्रीवास्तव, इंद्रपाल कनौजिया, योगेश दीक्षित, के सी वर्मा, सन्तोष पांडेय, नरेश चन्द्र, विनोद तिवारी, राज कुमार पाल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।







