लखनऊ 22 मई। राजधानी में बढ़ रही सड़क दुर्घटना, ट्रैफिक समस्या को देखते हुये लाल ब्रिगेड (एक एक्शन ग्रुप) व विनायक ग्रामोउद्योग संस्थान मिलकर लोगों को जागरुक करने के उदेश्य से मंगलवार को पहला यातायात नियंत्रण कपूरथला चौराहा से शुरू किया गया। इस अभियान में यातायात विभाग के साथ साथ आम जनता का भरपूर समर्थन मिला। लोगों ने इस अभियान की प्रशंसा भी की।
इस अभियान का शुभारम्भ मान. रीमा मल्होत्रा जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ ने किया। बाद में कार्यकर्ताओ ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर सीटबेल्ट/हेलमेट लगाने और शराब/मोबाइल का प्रयोग गाड़ी चलाते समय न करने और उलटे तरफ गाड़ी न चलाने का राहगीरों को संकल्प दिलाया और दो बच्चों चार वर्ष की स्वरा व ध्रुव को ब्रांड एम्बेस्डर बनाया और डॉ. प्रवीण ने साथियो और यातायात पुलिस के साथ मिलकर सीटबेल्ट और हेलमेट न लगाने वालो को गुलाब का फूल देकर आगे से यह गलती न करने का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम में टी एस आई प्रेम साही, अलीगंज एसओ सहित शैलेन्द्र श्रीवास्तव, संतोष पाण्डेय, पवन सिंह, विश्वास सिंह, विकास मिश्र, हेमलता त्रिपाठी, सोनी सिंह, मनोज दास, डॉ. रूबी सिन्हा, शुभम, कमल कपूर आदि उपस्तिथ रहे।
इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने कुछ लोगो का चालान भी किया और जज सिविल कोर्ट रीमा मल्होत्रा ने कहा कि यातायात की समस्या का समाधान जनता को तो नियमो का पालन कराकर स्वयं करना ही है साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनता के साथ मिलकर न्याय सम्बंधित भी सहयोग करेगा। यातायात को लेकर भी आप प्राधिकरण में शिकायत दर्ज करा सकते है।







