Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मेडिकल

    मलिन बस्ती में रहने वाले लोगों को मिलें प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं: संयुक्ता भाटिया

    By March 27, 2018Updated:March 27, 2018 मेडिकल No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 562

    लखनऊ, 27 मार्च। गोलागंज स्थित वीरांगना अवन्तीबाई महिला चिकित्सालय में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वाधान में आयोजित स्थानीय शहरी निकाय के सदस्यों हेतु अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे खासतौर पर मलिन बस्ती में रहने वालों लोगो की जीवन शैली, उनका वातावरण एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयो पर व्यापक चर्चा हुई। उनके जीवन स्तर में व्यापक सुधार लाने हेतु शहरी निकाय के सदस्यों (पार्षदों), सिविल डिफेंस, गैर सरकारी संस्थाएं के महत्व एवं योगदान पर विशेष रुप से जोर देने की बात कही गयी।

    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने कहा कि आज हम सबका कर्तव्य बनता है कि मलिन बस्ती में रहने वाली जनता को प्राथमिक स्वास्थ्य की सुविधायें उपलब्ध हो जिससे स्वास्थ्य के प्रति उनका अपना व्यय कम हो। उन्होंने सभी पार्षदों एवं अन्य विभागों व संस्थायों के प्रतिनिधियों से अनुरोध करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के लिए अपने व्यस्त कार्यक्रम में से कुछ समय निकालकर व्यक्तिगत ध्यान देते हुए उक्त कार्य में अपनी वचनबद्धता एवं प्रतिबद्धता सुनिश्चित करें और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के सरल एवं संतुष्ट जीवन की परिकल्पना को साकार करने में अपना योगदान दें।

    कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नरेन्द्र अग्रवाल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी/नोडल अधिकारी (राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन) डॉ राजेन्द्र कुमार चौधरी, प्रमुख अधीक्षिका डॉ सविता भट्ट, डॉ केपी त्रिपाठी, डॉ अजय राजा, डॉ सईद अहमद सहित बड़ी संख्या में आशा सेविकाएं एवं सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    जनता की शिकायत पर, महापौर ने शुरू करायी फोगिंग

    लखनऊ, 27 मार्च। लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने अपने ट्विटर एकाउंट @sanyuktabhatia पर आ रही मच्छरों और कीड़ो की शिकायतों का संज्ञान ले फॉगिंग के पुराने आदेश को संशोधित कर मच्छर जनित रोगों से वचाव हेतु नए आदेश जारी कर दिए जिसमे जो फोगिंग आने वाली 1 अप्रैल से शुरू होने वाली थी उसको 1 सप्ताह पूर्व ही आज दिनाँक 26 को ही महापौर ने 32 गाड़ियों को हरी झंडी दिखा कर रवाना कर दिया, इस दौरान उपाध्यक्ष अरुण तिवारी, मुख्य सचेतक पार्षद रजनीश गुप्ता, पूर्व पार्षद आनंद सिंह और गिरीष गुप्ता, अपर नगर आयुक्त नंदलाल सिंह, जोन 1 जोनल अधिकारी मुनेंद्र राठौर आदि लोग मौजूद थे ।
    महापौर ने बताया कि जनता ने हमारे सोशल मीडिया एकाउंट और व्यक्तिगत फ़ोन पर फॉगिंग करवाने के लिए कहा था जिसके आदेश एक दिन पूर्व में दे दिए गए थे और आज 32 गाड़ियों को क्लार्क अवध चौराहे से जोन 1 और 2 में फॉगिंग हेतु रवाना कर दिया गया और उसी प्रकार इन्हें आगे बनाये गए रोस्टर प्लान के तहत प्रतिदिन प्रेषित किया जाएगा जिसमे जोन 1 और 2 के सभी वार्डो में सोमवार को, जोन 3 सभी वार्डो में मंगलवार को, जोन 4 और 5 के सभी वार्डो में बुधवार को, बृहस्पतिवार को जोन 6 में, शुक्रवार को जोन 7 और 8 में तथा शनिवार और रविवार को कंट्रोल रूम और IGRS के माध्यम से आये हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा ।
    महापौर ने आगे बताया कि अगर इसके बाद भी किसी का क्षेत्र छूट जाता है, तो वह उन्हें सोशल मीडिया या फ़ोन पर शिकायत कर बता सकता है ।

    Keep Reading

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    The New Look of Katauta Lake: Lucknow Municipal Corporation's Special Cleanliness Drive

    कटौता झील का नया रूप: लखनऊ नगर निगम का विशेष स्वच्छता अभियान

    Don't ignore mouth ulcers; it could save your life: Experts warn about head and neck cancer.

    मुंह का अल्सर न करें नजरअंदाज, जान बच सकती है: हेड एंड नेक कैंसर पर विशेषज्ञ चेतावनी

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    भूजल सप्ताह में लखनऊ में जागरूकता का अनोखा मेला: व्याख्यान, प्रदर्शनी और वृक्षारोपण

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    August 3, 2026

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading