Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    लखनऊ स्पेक्ट्रम-2025 ने नई पीढ़ी को कला की दुनिया से जोड़ा, हजारों दर्शक उत्साहित!

    ShagunBy ShagunNovember 12, 2025 साहित्य No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Lucknow Spectrum-2025
    कला प्रेमियों ने बोला राजधानी में फ्लोरेसेंस आर्ट गैलरी की रचनात्मक पहल सराहनीय
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 2,737
    • कला प्रेमियों ने बोला राजधानी में फ्लोरेसेंस आर्ट गैलरी की रचनात्मक पहल सराहनीय है
    • सृजन, अनुभव और निवेश: हजारों दर्शकों का मेला: कला प्रेमियों की वाहवाही

    लखनऊ, 12 नवंबर 2025: राजधानी लखनऊ नवंबर के महीने में रंगों, सृजनशीलता और कल्पनाओं का जीवंत उत्सव बन गई है! फ्लोरेसेंस आर्ट गैलरी द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित आर्ट फेयर “लखनऊ स्पेक्ट्रम-2025” 1 से 30 नवंबर तक चल रहा है, जो भारतीय समकालीन, लोक, जनजातीय और पारंपरिक कला की अनोखी विविधता को एक मंच पर ला रहा है। संस्थापिका एवं निदेशक नेहा सिंह तथा क्यूरेटर भूपेंद्र अस्थाना, राजेश कुमार और गोपाल सामंतराय के दूरदर्शी नेतृत्व में यह माहभर का आयोजन कलाकारों, कला-प्रेमियों, विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए एक साझा उत्सव बन चुका है।

    Lucknow Spectrum-2025
    कला प्रेमियों ने बोला राजधानी में फ्लोरेसेंस आर्ट गैलरी की रचनात्मक पहल सराहनीय

    नई पीढ़ी को कला से जोड़ने की अनोखी पहल

    इस आर्ट फेयर का मुख्य उद्देश्य सृजन, अनुभव और निवेश के माध्यम से नई पीढ़ी को दृश्य कलाओं की दुनिया से जोड़ना है। नेहा सिंह का कहना है, “हम चाहते हैं कि बच्चे पुस्तकों और परीक्षाओं की सीमाओं से आगे बढ़ें, सृजनशीलता का अनुभव करें और कला में निवेश का अवसर पाएं। प्रारंभिक स्तर पर कला से परिचय उनकी संवेदना, कल्पनाशक्ति और समालोचनात्मक सोच को विकसित करता है।” शहर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से स्पेक्ट्रम ने अकादमिक शिक्षा और सौंदर्यबोध के बीच एक मजबूत पुल बनाया है।

    बता दें कि देशभर से आए 111 कलाकारों की पेंटिंग्स, मूर्तियां, इंस्टॉलेशन और मिक्स्ड-मीडिया रचनाएं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं। हर कृति अपनी कहानी, भावना और दृश्य संवाद लेकर उपस्थित है, जो विशेष रूप से युवाओं में नई जिज्ञासा जगा रही है।

    LPS स्कूल के बच्चों की दिखी सक्रिय भागीदारी, उत्साह से दिखे लबरेज

    बुधवार को लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस (एल.पी.एस.) की भागीदारी ने आयोजन को और रोचक बना दिया। राजाजीपुरम शाखा से करीब 40 विद्यार्थी प्रदर्शनी का भ्रमण करने पहुंचे। उनके साथ प्राचार्या श्रीमती भारती गोसांई, कला शिक्षिका श्रीमती पुष्पा देसवाल और श्रीमती सविता विश्वकर्मा थीं। बच्चों ने कलाकारों की रचनाओं को करीब से देखा, माध्यमों, विषयों और विचारों को समझा। एक छात्रा ने उत्साह से कहा, “यहां की हर पेंटिंग एक कहानी कहती है उन्होंने कहा कि मैंने पहली बार महसूस किया कि कला सिर्फ ड्रॉइंग नहीं, बल्कि दुनिया देखने का तरीका है!”

    Lucknow Spectrum-2025
    कला प्रेमियों ने बोला राजधानी में फ्लोरेसेंस आर्ट गैलरी की रचनात्मक पहल सराहनीय

    शिक्षकों ने कलाकृतियों के पीछे के विचारों और तकनीकों की व्याख्या की, साथ ही बताया कि ऐसे अनुभव डिजाइन, आर्किटेक्चर और दृश्य संचार जैसे करियर के लिए आधार तैयार करते हैं। प्राचार्या श्रीमती गोसांई ने कहा, “नेहा सिंह की यह पहल विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच को wings देती है। यह अमूल्य शैक्षणिक अनुभव है!”

    हजारों दर्शकों का मेला: कला प्रेमियों की वाहवाही

    आर्ट फेयर में कलाप्रेमी, कलाकार, कला समीक्षक, लेखक, कला निवेशक और वास्तुविद बड़ी संख्या में उमड़ रहे हैं। द प्लासियो टीम का सहयोग सराहनीय रहा – डायरेक्टर श्री संजीव शरिन के मार्गदर्शन में गर्मजोशी भरा आतिथ्य आयोजन को यादगार बना रहा है। कला प्रेमियों ने इसे “राजधानी में रचनात्मक क्रांति” करार दिया। एक निवेशक बोले, “यहां की कृतियां न सिर्फ देखने लायक हैं, बल्कि भविष्य के निवेश का सुनहरा अवसर भी!”

    कला शिक्षा का है नया दौर

    लखनऊ स्पेक्ट्रम-2025 केवल प्रदर्शनी नहीं, बल्कि सामूहिक सीख और रचनात्मकता का उत्सव है। यह कला शिक्षा को भावनात्मक बुद्धिमत्ता और नवाचारी सोच से जोड़ रहा है। पेशेवर कलाकारों से सीधा संवाद और मूल रचनाओं का अनुभव युवाओं के दृष्टिकोण को व्यापक बना रहा है।

    फ्लोरेसेंस आर्ट गैलरी, प्लासियो टीम और एल.पी.एस. के सहयोग ने सिद्ध कर दिया कि सांस्कृतिक प्रयास युवाओं को कलात्मक दृष्टि के साथ-साथ आत्मनिर्भर और रचनाशील बनाते हैं। माहभर चलने वाले इस फेयर को मिल रही भरपूर सराहना बता रही है कि लखनऊ कला की नई राजधानी बन रहा है!

    आप भी इन रंगों की दुनिया में खो जाने के लिए यहाँ जा सकते हैं – प्रवेश निःशुल्क!
    (स्थान: द प्लासियो, लखनऊ | समय: सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक)

    #Lucknow Spectrum-2025 #लखनऊ स्पेक्ट्रम-2025
    Shagun

    Keep Reading

    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    Stunning victory for an Indian short film at the Stuttgart Film Festival.

    स्टटगार्ट फिल्म महोत्सव में भारतीय लघु फिल्म की शानदार जीत

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    August 10, 2026
    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    August 10, 2026
    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    August 9, 2026
    Deputy Chief Minister joins youth in 'Tiranga Yatra' in Lucknow; calls for hoisting the Tricolour at every home.

    तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक, हर घर तिरंगा बना राष्ट्रप्रेम का जनआंदोलन: केशव प्रसाद मौर्य

    August 9, 2026

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    August 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading