मधुरिमा तुली ने रेड आउटफिट में मचाई धूम
मुंबई : ‘तेहरान’ फेम अभिनेत्री मधुरिमा तुली ने हालिया फोटोशूट में चटख लाल आउटफिट पहनकर धूम मचा दी है। आत्मविश्वास और ग्लैमर से भरपूर इस लुक में मिनिमल मेकअप व एक्सेसरीज़ के साथ उनकी नैसर्गिक खूबसूरती निखरकर सामने आई। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं, जो ग्लैमर और सोफिस्टिकेशन का परफेक्ट उदाहरण बन गया है।
मैक ने लॉन्च किए इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड प्रोग्राम्स ‘करियर एक्स’ और ‘क्रिएटर एक्स’
मुंबई : माया एकेडमी ऑफ एडवांस्ड क्रिएटिविटी (मैक) ने एनीमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में छात्रों को फ्यूचर-रेडी बनाने के लिए दो नए प्रोग्राम्स लॉन्च किए हैं। 13 से अधिक इंडस्ट्री पार्टनर्स के सहयोग से डिज़ाइन किए गए ये मल्टी-लेवल कोर्सेस रियल-वर्ल्ड स्किल्स और जॉब-रेडी ट्रेनिंग प्रदान करेंगे। अधिकारियों के अनुसार, ये प्रोग्राम्स क्रिएटिव एजुकेशन को नई दिशा देंगे।







