मुंबई/प्रयागराज: ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर प्रयागराज में धूमधाम से लॉन्च हुआ, जहाँ संगम की पावन धरती ने उनकी जर्नी को एक नया अध्याय दिया।
पिछले साल माघ मेले में रुद्राक्ष माला बेचते हुए वायरल हुईं मोनालिसा के लिए ये पल बेहद इमोशनल था। उन्होंने कहा,
“माँ गंगा के आशीर्वाद से मेरी जिंदगी बदल गई थी, और अब उसी जगह अपनी पहली फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होना मेरे लिए गर्व और भावनाओं का मिश्रण है।”

फिल्म की शूटिंग मणिपुर, नेपाल और उत्तराखंड में हुई, जहाँ योगी आदित्यनाथ, पूर्व CM एन. बीरेन सिंह और CM पुष्कर सिंह धामी ने खास सहयोग दिया।
निर्देशक सनोज मिश्रा की यह फिल्म मणिपुर की संवेदनशील समस्याओं जैसे हिंसा, धर्मांतरण और स्थानीय मुद्दों को एक लव स्टोरी के जरिए उठाती है। ये सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि सोचने पर मजबूर करने वाली कहानी है।
ट्रेलर लॉन्च में मौजूद प्रयागराज के एक्टर अभिषेक त्रिपाठी ने इसे अपने शहर के लिए स्पेशल बताया, जबकि अमित राव ने कहा कि “ये फिल्म नहीं, एक अनुभव है!”
बता दें कि कुंभ से कैमरे तक का सफर मोनालिसा की ये उड़ान अब बड़े पर्दे पर देखने लायक है!






