Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    ईरान का बड़ा हमला: सऊदी में अमेरिकी AWACS विमान तबाह, मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर

    ShagunBy ShagunMarch 28, 2026 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Major Attack by Iran: US AWACS Aircraft Destroyed in Saudi Arabia; Tensions in the Middle East Reach a Peak.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,430

    सऊदी अरब के सुल्तान एयरबेस पर ईरानी हमले में अमेरिकी E-3 सेंट्री AWACS और रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट नष्ट

    रियाद: ईरान ने आज सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर तैनात अमेरिकी E-3 सेंट्री AWACS विमान और साथ खड़े रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट को निशाना बनाकर हमला कर दिया। इस हमले में कई अमेरिकी विमान पूरी तरह तबाह हो गए।

    यह हमला इराक के इरबिल स्थित अमेरिकी सेंटकॉम रडार सिस्टम को ईरान द्वारा पहले ही उड़ाए जाने के बाद किया गया है। सूत्रों के अनुसार, इरबिल रडार नष्ट होने के बाद अमेरिका ने अपनी निगरानी क्षमता बढ़ाने के लिए सऊदी अरब में AWACS विमान तैनात किए थे, लेकिन ईरान ने उस “आंख” को भी फोड़ दिया।

    सऊदी अरब की औपचारिक एंट्री, हूती भी ईरान के साथइस हमले के साथ सऊदी अरब अब इस जंग में आधिकारिक रूप से शामिल हो गया है। यमन के हूती विद्रोही पहले से ही ईरान के साथ खड़े हैं। अब पूरे मिडिल ईस्ट में अमेरिकी निगरानी व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है।

    ईरानी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अब ईरान पूरे क्षेत्र में जहां चाहे हमला कर सकता है। क्षेत्रीय सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि सऊदी अरब के एयरबेस पर हुए इस हमले से क्षेत्रीय संघर्ष तेजी से बढ़ सकता है।

    ईरान की सख्ती: यूरेनियम प्रोसेसिंग नहीं छोड़ेगा

    दूसरी ओर, पर्दे के पीछे चल रही शांति वार्ताओं में ईरान ने साफ संदेश दिया है कि वह यूरेनियम संवर्धन (enrichment) की प्रक्रिया कभी नहीं छोड़ेगा। ईरानी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हम अपनी परमाणु कार्यक्रम की रक्षा करेंगे और किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे।”

    जंग तेज होने के संकेत, परमाणु हमले और इजरायल का खतरा

    विश्लेषकों का अनुमान है कि ईरान की इस सख्ती के बाद मिडिल ईस्ट में जंग और तेज हो जाएगी। कई विशेषज्ञों का कहना है कि इस संघर्ष का अंतिम बिंदु ईरान पर बड़े पैमाने पर परमाणु हमला और इजरायल के नक्शे से मिटने जैसी स्थिति तक जा सकता है। क्षेत्र में पहले से ही हाई अलर्ट है और अमेरिका-इजरायल गठबंधन अब नए सिरे से रणनीति बना रहा है

    भारत की जनता को संकट का मुंह बंद कर सामना करना होगा: मोदी

    इस पूरे संकट पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत की जनता को इस वैश्विक संकट का मुंह बंद कर सामना करना है। हमारी ऊर्जा सुरक्षा, आर्थिक स्थिरता और क्षेत्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए हम सतर्क रहेंगे।”

    मोदी सरकार ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को लेकर सभी संबंधित मंत्रालयों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। विशेष रूप से तेल आयात, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और वैश्विक बाजार पर पड़ने वाले प्रभाव पर नजर रखी जा रही है।

    यह हमला मिडिल ईस्ट में शक्ति संतुलन बदलने वाला साबित हो सकता है। ईरान की बढ़ती आक्रामकता अब सिर्फ प्रॉक्सी युद्ध तक सीमित नहीं रही, बल्कि सीधे अमेरिकी संपत्तियों पर हमला हो रहा है। आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

    Shagun

    Keep Reading

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Trump issues final warning to Iran; Tehran dismisses claims regarding talks.

    ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी, तेहरान ने बातचीत के दावे को खारिज किया

    Skepticism over mediation: Pakistan left out of US-Iran deal.

    मध्यस्थता पर संदेह : अमेरिका-ईरान डील से पाकिस्तान बाहर

    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं: ट्रंप

    Trump Claims Positive Talks with Iran, but Tensions Persist in Hormuz

    ईरान पर लगातार तीसरे दिन अमेरिकी हमले, होर्मुज में नाकेबंदी; खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की आशंका बढ़ी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading