Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 31
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»फिल्म

    मलाला को पसंद आई ‘पैडमैन’ की थीम -कहा, फिल्म देखने के लिए उत्साहित हूं

    ShagunBy ShagunJanuary 23, 2018 फिल्म 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 671

    लंदन । पाकिस्तानी सामाजिक कार्यकर्ता और नोबल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने मासिक धर्म के दिनों में स्वच्छता पर जोर देने के संदेश वाली ट्विंकल खन्ना की फिल्म ‘पैडमैन’ का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि इस फिल्म का संदेश लोगों को प्रेरणा देगा। मलाला ने ‘पैडमैन’ की निर्माता टिवंकल खन्ना से गुरुवार को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित बहसकारी समाज ‘द ऑक्सफोर्ड यूनियन’ के दौरान मुलाकात की थी। उस दौरान मलाला ने ट्विंकल से कहा, मैं पैडमैन देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं, क्योंकि इस फिल्म का संदेश बहुत ही प्रेरणादायक है। बता दें कि पैडमैन सामाजिक कार्यकर्ता अरुणाचलम मुरुगनाथम के जीवन और कामों पर आधारित है। मुरुगनाथम 20 साल पहले कम लागत वाले सैनिटरी पैड बनाने की मशीन की खोज से भारत के ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता में क्रांतिकारी बदलाव लाए थे। ऑक्सफोर्ड यूनियन में ट्विंकल से बात करने के लिए छात्र काफी उत्सुक नजर आए। वहां पहली बार एक भारतीय फिल्म दिखाई गई। सत्र के दौरान ट्विंकल ने दर्शकों को बताया कि दुनिया को इस कहानी के बारे में जानने की जरूरत है और मासिक धर्म के समय स्वच्छता से संबंधित मुद्दों पर प्रकाश डालना जरूरी है।
    उन्होंने कहा, माहवारी पर फिल्म बनाने के पीछे मेरा सबसे पहला मकसद एक ऐसे विषय पर जागरूकता फैलाना था, जिसे अब तक पर्दे में ही रखा जाता रहा है और इसे शर्मिंदगी से जोड़कर देखा जाता है। ट्विंकल ने वैश्विक स्तर पर समस्याओं को समान तरीके से देखे जाने की बात पर जोर देते हुए कहा, पहले मुझे लगता था कि माहवारी से जुड़ी शर्म केवल मेरे देश और अफ्रीका, बांग्लादेश जैसे देशों में है, लेकिन प्लान इंटरनेशनल यूके जैसे कई समूहों के अनुसार, ब्रिटेन में 10 में से एक लड़की माहवारी के दौरान स्कूल नहीं जाती, क्योंकि वह महंगा पैड खरीदने में सक्षम नहीं होती है और मुश्किल दिनों में फटे-पुराने कपड़े जैसे घरेलू विकल्पों से काम चलाती हैं। सवाल-जवाब सत्र के दौरान ट्विंकल ने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि इस समय कौन माहवारी के दौर से गुजर रही है, इस पर वहां बैठी कई महिलाओं ने हाथ उठाया। इसके बाद ट्विंकल ने कहा, अब यहां पैरों के बीच में पुराने खराब कपड़े, मोजे या फिर अखबार के टुकड़े को लगाकर बैठने की कल्पना कीजिए। क्या आपके लिए उस स्थिति में पढ़ाई कर पाना संभव होगा? उन्होंने कहा, स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होने के बावजूद पैड एक महंगी वस्तु है। यह अजीब है कि स्वच्छता अभियान चलाने वाले भारत में सैनिटरी पैड पर 12 फीसदी जीएसटी लगाया जाता है, लेकिन झाड़ू करमुक्त है, क्योंकि वहां अपने शरीर को साफ रखने से ज्यादा महत्वपूर्ण अपने घर को साफ रखना है। अमेरिका में टैमपन्स (महिलाओं की स्वच्छता से संबंधित उत्पाद) पर भी कर लगता है, मगर वहां वियाग्रा कर मुक्त है। ऐसी नीतियां शायद 65 वर्षीय पुरुषों द्वारा बनाई गई हैं। ट्विंकल से जब पूछा गया कि क्या वह यह स्वीकार करती हैं कि माहवारी के दौरान धार्मिक कृत्य एक तरह की रुकावट पैदा करते हैं? इस पर ट्विंकल ने कहा, हिंदू धर्म में आप अकसर यज्ञ के सामने पुजारी को पसीना बहाते हुए देखेंगे। अगर ईश्वर उनका पसीना स्वीकार कर सकते हैं तो फिर वह हमारा रक्त भी स्वीकार कर सकते हैं।

    'पैडमैन' नोबल शांति पुरस्कार मलाला
    Shagun

    Keep Reading

    Stunning victory for an Indian short film at the Stuttgart Film Festival.

    स्टटगार्ट फिल्म महोत्सव में भारतीय लघु फिल्म की शानदार जीत

    मोदी जी का सिपाही! रूपेश पाण्डेय की मेहनत रंग लाई, बिहार में गूंज रहा नाम

    हवा में बिखरी माधुरिमा की मासूम मुस्कान, यश की ‘टॉक्सिक’ का रोमांटिक ‘मदहोश’ छाया सोशल मीडिया पर

    Krishna Gautam’s classy glamour in a blue blazer; the magic of power dressing takes over the red carpet.

    ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम का क्लासी ग्लैमर, रेड कार्पेट पर छाया पावर ड्रेसिंग का जादू

    TPS Music Ushers in a New Wave of Romance; A String of Tiwari Sarkar's Songs Set for Release

    TPS Music पर रोमांस गीतों की होगी लगातार बारिश

    Experience 'Rang De Basanti' from the comfort of your home! Bhojpuri's biggest patriotic film has been released on JioHotstar.

    रंग दे बसंती अब घर बैठे! भोजपुरी की सबसे बड़ी देशभक्ति फिल्म JioHotstar पर रिलीज

    1 Comment

    1. http://tinyurl.com/y2puw4jy on April 2, 2019 11:16 pm

      Generally I do not read post on blogs, however I wish to say that this write-up very forced me to take a look at and do
      it! Your writing taste has been amazed me. Thanks, quite great article.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    अब्दुल हमीद जैसा वीर इसी धरा ने दिया, अब महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक बन रहा : CM योगी

    July 30, 2026
    CM Yogi visited the shrines of Baba Vishwanath and Kaal Bhairav ​​on the first day of Shravan.

    श्रावण के पहले दिन बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दरबार में पहुंचे CM योगी

    July 30, 2026
    Lucknow: CPI(ML) leader speaks on reservation—"As long as caste-based oppression exists, caste-based reservation will remain."

    लखनऊ: आरक्षण पर बोले सीपीआई (एमएल) नेता’ जब तक जातिगत उत्पीड़न है, तब तक जाति आधारित आरक्षण रहेगा’

    July 30, 2026
    Lucknow: 18th Sapadalaksh Rudrabhishek started with the chanting of Har Har Mahadev.

    लखनऊ: हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शुरू हुआ 18वें सपादलक्ष रुद्राभिषेक

    July 30, 2026
    Stunning victory for an Indian short film at the Stuttgart Film Festival.

    स्टटगार्ट फिल्म महोत्सव में भारतीय लघु फिल्म की शानदार जीत

    July 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading