Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    मंच पर उतरा ‘पागल बीवी का महबूब’

    ShagunBy ShagunJune 17, 2023Updated:June 17, 2023 आर्ट एंड कल्चर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 734

    लखनऊ, 17 जून। मानव ने विज्ञान में बहुत प्रगति की, बहुत से अविष्कार किए, फिर भी वह इंसानी भावनाओं को काबू नहीं कर पाया है। इसी तथ्य को रोचक कहानी में लपेटकर हास्य नाटक “पागल बीवी का महबूब” में यहां क्रियेटिव फिल्म एंड टीवी एकेडमी के कलाकारों ने आज शाम वाल्मीकि रंगशाला गोमतीनगर के मंच पर प्रस्तुत किया। जीशान हैदर जैदी के लिखे इस नाटक को तनवीर हुसैन रिजवी व नईम खान के निर्देशन में प्रस्तुत कर ये संदेश भी दिया गया कि असल प्रेम का इस दुनियावी तरक्की में लोप हो चुका है।

    प्रस्तुत नाटक की कहानी के अनुसार नई नई खोज करने को उत्सुक साइंटिस्ट डा. सायनाइड अपनी कोशिशों से कुछ ऐसी टेबलेट्स बना डालता है, जिसे फाजिल मियां की तेजतर्रार और लड़ाकू बेगम गटक जाती हैं। उन टेबलेट्स का ऐसा असर होता है कि बेगम के भीतर जैसे सारे पुराने आशिकों की रूहें उनके दिमाग में समा जाती हैं। अपने को शीरी समझते हुए वह फरहाद को पुकारने लगती हैं। जो उनके लिए दूध की नहर खोद सके। फाजिल मियां अपनी बेगम की ये ख्वाहिश पूरी करने के लिए कमर कस लेते हैं। यहीं से मुसीबतों की शुरुआत हो जाती है। ठेकेदार आकर एक से एक आइडिया पेश करते हैं। उन्हें भगाते हैं तो पड़ोसी आकर परेशान करने लगते हैं। इन्कम टैक्स वाले भी सूंघते हुए पहुंच जाते हैं। हेल्थ डिपार्टमेन्ट वाले अलग धमकियां दे रहे हैं। फाजिल मियां अब उस दिन को कोस रहे हैं जब उन्होंने नहर खोदने की हामी भरी थी। यहां तो एक नाली खोदना दुश्वार हो रहा है। आखिरकार आजिज आकर वह दोबारा डा. सायनाइड के पास पहुंचते हैं। एक दूसरी दवा की खुराक बेगम के दिल से सारी मोहब्बतें गायब करके फिर से उन्हें लड़ाका तबीयत बना देती है। लेकिन अब फाजिल मियां को सुकून है।

    नाटक में फाजिल की भूमिका शाहरुख ने, रशीदा की इरम खान ने, टीटू की मो.अफज़ल ने, रूबी की हिना ने,डा.सायनाइड की मो.शकील ने और अन्य भूमिकाएं शाहबाज़ रईस, अल्तमश आज़मी, डॉ.अबरार, वजाहत खान, शाहिद, सोनू त्रिपाठी और विजय गुप्ता ने निभायीं। पार्श्व पक्ष में एम हफीज, जीशान खान, मुनीर खान, प्रकाशचंद्र बाजपेई, सोनी त्रिपाठी, उपेंद्र सोनी, सादिक खान, चौधरी, जिया इमाम, नूरी खान और इशरत आफरीन के साथ कलाकारों का सहयोग रहा।

    Shagun

    Keep Reading

    The saga of the 'Iron Man'—who united 565 princely states—now arrives on a Delhi stage.

    565 रियासतों को एक सूत्र में पिरोने वाले ‘लौह पुरुष’ की गाथा अब दिल्ली के मंच पर

    A person’s identity is defined not by their circumstances, but by their courage: Bazm-e-Khawateen

    हालात से नहीं, हौसले से तय होती है इंसान की पहचान: बज़्म-ए-ख़वातीन

    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sai Pallavi in ​​a new avatar—donning a khaki uniform, she’s set to bring the thrill as she fights for justice in ‘Om: Chapter 1’!

    खाकी वर्दी में साई पल्लवी का नया अंदाज, ‘ओम: चैप्टर 1’ में न्याय की जंग से बढ़ेगा रोमांच!

    November 1, 2026
    Procession: People remained immersed in devotion to Lord Chitragupta

    शोभायात्रा : भगवान चित्रगुप्त की भक्ति में लीन रहे लोग

    November 1, 2026
    Electricity employees prepare for *satyagraha* (protest); 78,000 contractual workers raise a major demand.

    बिजली कर्मचारी सत्याग्रह की तैयारी, 78 हजार संविदा कर्मियों की बड़ी मांग

    November 1, 2026
    Rama Ekadashi 2026: A Sacred Day, Infinite Merit

    रामा एकादशी 2026 : पावन एक दिन, अनंत पुण्य

    November 1, 2026
    Satkhanda Mahal: The royal building where no one ever stayed

    सतखंडा महल: वह शाही इमारत जहाँ कभी कोई नहीं रुका

    November 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading