Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बॉलीवुड

    ‘जब जीरो दिया मेरे भारत ने जैसा’ गीत गाकर मनोज कुमार ने देश को देशभक्ति के एक सूत्र में बांध दिया

    ShagunBy ShagunApril 4, 2025Updated:April 5, 2025 बॉलीवुड No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 721

    एक्टर मनोज कुमार के निधन से फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर

    मेरे देश की धरती सोना उगले, भारत का रहने वाला हूं भारत की बात सुनाता हूं , इसके आलावा एक प्यार का नगमा है मौजों की रवानी है जिंदगी और कुछ भी नहीं तेरी मेरी कहानी है यह वह गाने हैं जो लोगों के दिलों में एक गहरी पैठ बना चुके हैं और अब शायद ही कभी दिल से निकलें ! आज यह गीत फिल्माने वाले मनोज कुमार जी अब हम लोगों के बीच नहीं रहें। इस बात की जानकारी उनके बड़े बेटे कुणाल गोस्वामी ने दी।


    RIP: 24 जुलाई 1937 – 4 अप्रैल 2025


    उन्होंने बताया कि मशहूर भारतीय अभिनेता और हमारे पिता फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। यह घटना आज, 4 अप्रैल 2025 को सुबह मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में हुई, जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। उन्होंने बताया कि मनोज कुमार लंबे समय से बीमार थे और उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।

    मनोज कुमार का करियर 1950 के दशक से शुरू हुआ और वे 1990 के दशक तक सक्रिय रहे। उनकी फिल्में आज भी भारतीय सिनेमा के सुनहरे दौर की याद दिलाती हैं।

    बता दें कि उन्हें “भारत कुमार” के नाम से जाना जाता था, जो उनकी देशभक्ति से भरी फिल्मों जैसे उपकार (1967), शहीद (1965), पूरब और पश्चिम (1970), और रोटी कपड़ा और मकान (1974) के कारण मिला। उनकी फिल्मों ने भारतीय सिनेमा में राष्ट्रवाद और सामाजिक मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। मनोज कुमार को उनके योगदान के लिए 1992 में पद्म श्री और 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनके निधन से बॉलीवुड और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर छा गई है। उनका अंतिम संस्कार 5 अप्रैल 2025 को मुंबई में होने की संभावना है।

    अमिताभ बच्चन भी रो पड़े

    मनोज कुमार एक प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म निर्माता, निर्देशक थे उनके निधन से सारा बॉलीवुड स्तब्ध है बता दें कि जब इस खबर की जानकारी अमिताभ बच्चन जी को हुयी तो वह फफककर रो पड़े, इसके बाद उनके पास खड़े लोगों ने उन्हें सांत्वना दी। बता दें कि अमिताभ बच्चन को एक बड़ा ब्रेक मनोज कुमार जी ने अपनी फिल्म रोटी कपडा और मकान में दिया था। इनके बाद उनकी एक एंग्री यंग की छवि फिल्म इंडस्ट्री में बनी। इसके बाद उन्हें जंजीर और त्रिशूल काला पत्थर से ज्यादा प्रसिद्धि मिली।

    हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी के नाम से पहले जाने जाते थे 

    फिल्म एक्टर मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को हुआ था। उनका असली नाम हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी था, और उनका जन्म उस समय के ब्रिटिश भारत में, अब पाकिस्तान के हिस्से में आने वाले अबोटाबाद (वर्तमान खैबर पख्तूनख्वा) में हुआ था। 1947 में भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद उनका परिवार दिल्ली आकर बस गया। मनोज कुमार ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1950 के दशक में की और भारतीय सिनेमा में एक अभिनेता, निर्देशक और लेखक के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ी। उनकी देशभक्ति फिल्मों ने उन्हें “भारत कुमार” की उपाधि दिलाई।

    यह रहीं उनकी खास उपलब्धियां

    मनोज कुमार एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं, जिन्हें भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। उनकी कुछ खास उपलब्धियां हैं:

    देशभक्ति फिल्मों के लिए पहचान: मनोज कुमार को “भारत कुमार” के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि उन्होंने देशभक्ति और सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्मों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी फिल्में जैसे उपकार (1967), पूरब और पश्चिम (1970), और क्रांति (1981) ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई।

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: मनोज कुमार को फिल्म उपकार के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। यह फिल्म न केवल व्यावसायिक रूप से सफल रही, बल्कि इसने भारतीय समाज में किसानों और देशभक्ति की भावना को उजागर किया।

    पद्म श्री सम्मान: 1992 में, भारत सरकार ने उन्हें उनके सिनेमा के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया, जो देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

    हिट फिल्में: उनकी अभिनय और निर्देशन क्षमता का प्रदर्शन फिल्मों जैसे हरियाली और रास्ता (1962), शहीद (1965), रोटी कपड़ा और मकान (1974) और शोर (1972) में देखा जा सकता है। इन फिल्मों ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की, बल्कि सामाजिक संदेश भी दिया।

    लेखन और निर्देशन में योगदान: मनोज कुमार ने कई फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ कहानी लेखन और निर्देशन भी किया। उनकी फिल्म शहीद में भगत सिंह की भूमिका ने उन्हें दर्शकों के बीच अमर कर दिया।

    सांस्कृतिक प्रभाव: उनकी फिल्मों ने भारतीय सिनेमा में देशभक्ति और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा दिया, जिसने उस दौर के दर्शकों पर गहरा प्रभाव डाला। खास तौर पर “जय जवान जय किसान” जैसे संदेश उनकी फिल्म उपकार के जरिए लोकप्रिय हुए।

    आनंद महिंदा जी का एक फिल्म एक्टर के नाम शोक सन्देश :

    anand mahindra @anandmahindra
    मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैंने अपने बचपन का कोई अहम हिस्सा खो दिया है। मेरे परिवार ने कभी भी मनोज कुमार की कोई फिल्म मिस नहीं की। और मुझे याद है कि जब फिल्म पूरब और पश्चिम रिलीज हुई थी, इस फिल्म ने जो देशभक्ति का जज्बा जगाया, वह अभूतपूर्व था। मनोज कुमार एक अभिनेता से हर परिवार के सदस्य बन गए। आज मैं परिवार के एक सदस्य के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। ओम शांति

    Shagun

    Keep Reading

    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    The Fear of Tia Bajpai’s ‘FANAA’ Takes Over

    Tia Bajpai का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन

    A big-screen blast after 'Mahakali': Jitin Gulati makes a grand entry into Telugu cinema with Prabhas's 'Fauji'.

    ‘महाकाली’ के बाद बड़े पर्दे पर धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ से तेलुगु सिनेमा में जितिन गुलाटी की ग्रैंड एंट्री

    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026
    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    October 11, 2026
    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading