पुराने लखनऊ में कफ़न खरीदते दिखे बिग बी
लखनऊ,27 जून 2019: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन पुराने लखनऊ के सतखंडा और इमामबाड़ा के पास शूटिंग करते दिखे।
बता दें कि लखनऊ में कई दिनों से अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे महानायक अमिताभ बच्चन बुधवार को छोटे इमामबाड़ा पर नजर आए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोगों ने उन्हें दोपहर बाद शूटिंग कर रहे महानायक को लोगों ने ‘‘कफन’ खरीदते देखा।
चौक की गलियों में दिखे महानायक:
बहरहाल बुधवार की शूटिंग में महानायक अपनी दाढ़ी व टोपी वाली भूमिका में कफन खरीदते दिखे। इसके बाद सतखण्डा के पास भी नजर आए। इस बीच खाने-पीने का सामान भी उनके हाथों में दिखा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बुधवार को छोटे ईमामबाड़ा के करीब रोड क्रास यानि सड़क पार करने के भी कई सीन फिल्माये गये हैं। हालांकि फिल्म ‘‘गुलाबो-सिताबो’ की कहानी अभी तक ‘‘रिवील’ नहीं हो पायी है, लेकिन जानकार शूटिंग की कड़ियां जोड़-जोड़कर अपने हिसाब से कहानी बुन रहे हैं।
शूटिंग देखने के लिए चलते लोग छोड़ दे रहे अपना कामकाज:
वहीं सुबह के समय रोजाना की तरह कैसरबाग स्थित महमूदाबाद हाउस में शूटिंग बदस्तूर जारी रही। यहां पर भी महानायक की एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक कई-कई घण्टों तक धूप में खड़े रहे, जबकि दोपहर में हुई शूटिंग का नजारा लेने के लिए लोग अपनी गाड़ियों व अन्य कामकाज रोककर उन्हें निहारते रहे।






