मुंबई । हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर शुक्रवार को रिलीज हो गई है,दर्शकों में इसके लिए किसी बॉलीवुड फिल्म की तरह ही क्रेज हैं कि शुरुआत में टिकट के लिए काफी मारामारी देखी जा रही है। ट्रेड पंडितों की मानें तो ये फिल्म भारत में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन सकती है। बता दें कि इस साल आई फिल्मों में अबतक सबसे बड़ी ओपनर बागी-2 है,जिसने पहले दिन 24 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके बाद पद्मावत (24 करोड़),रेड (10 करोड़) और सोनू के टीटू की स्वीटी (6 करोड़) हैं। अब एवेंजर्स से इन फिल्मों के रिकॉर्ड टूट सकते हैं।
फिल्म के लिए नोएडा के आईमैक्स टिकटों का दाम 500-1000 रुपये हैं, इसी दाम पर बाहुबली: द क्न्कूलजन के टिकट्स भी बिके थे। दिल्ली-एनसीआर में वीकेंड के शो लगभग फुल हैं। मुंबई और बैंगलुरु में भी टिकटों के दाम 700-800 रुपये हैं। वहां भी वीकेंड शो फुल हो चुके हैं। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक,फिल्म भारत में पहले दिन 30 करोड़ रुपये कमा सकती है। उन्होंने ट्वीट किया कि तमिलनाडु के आईमैक्स स्क्रीन में फिल्म की टिकट मिनटों में बिक गई। नॉन आईमैक्स 3डी टिकट की भी ज्यादातर बिक्री हो चुकी है। हालांकि चंडीगढ़ और हैदराबाद में टिकटों के दाम कम है, फिर भी चंडीगढ़ में शुक्रवार की भी ज्यादा बुकिंग नहीं हुई है। चेन्नई में टिकटों के दाम 100 रुपये और 70 रुपये भी हैं। ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर नेकहा कि ऐवेन्जर्स इन्फिनिटी वॉर 2018 की भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग हो सकती है। ऐवेन्जर्स इनफिनिटी ने भी दुनियाभर में धमाल मचाया था। हालांकि फिल्म समीक्षक इस फिल्म के बारे में ज्यादा बात नहीं कर रहे हैं,लेकिन ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर इतिहास रचने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन एंथनी और जो रुसो ने किया है। इस बार दर्शकों को इस फिल्म में एवेंजर्स की पिछली कड़ी एवेंजर्स: एज़ ऑफ अल्ट्रॉन से कई गुना ज्यादा मजेदार, रोमांचक और दिलचस्प चीजें देखने को मिलेगी।
Keep Reading
Add A Comment







