Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ख़ास खबर

    मेरी जैसी हर गर्भवती मां को नहीं मिलती है सुविधा – करीना कपूर खान

    ShagunBy ShagunMay 14, 2018 ख़ास खबर No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 737

    यूनिसेफ भारत ने मांओं व नवजातों के उत्सव को मनाने के महत्व पर प्रकाश डालने के लिए एक पैनल चर्चा का आयोजन किया। य़ह कार्यक्रम यूनिसेफ की वैश्विक ‘ प्रत्येक बच्चा जीवित रहे ’ मुहिम के पृष्टपट में मातृ दिवस को मनाने के लिया आयोजित किया गया। इस मौके पर करीना कपूर खान ने बताया, ‘ जब मैं गर्भवती थी, गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य देखभाल और अच्छे डाक्टर व नर्सें उपलब्ध थीं। लेकिन यह विशेष सुविधा सिर्फ कुछेक के लिए ही नहीं होनी चाहिए। गुणात्मक स्वास्थ्य देखभाल ऐसी चीज है जिसे हरेक मां व हरेक बच्चे को, बालिका या बालक, चाहे वे कहीं भी रहते हों तक पहुंचाने के लिए सुनिश्चित करने की जरूरत है। गर्भावस्था व नवजात के जन्म वाली अवधि के दौरान सुरक्षित हाथों द्वारा स्पोर्ट हासिल करना हरेक मां व हरेक शिशु का अधिकार है।’

    करीना कपूर ने लैंगिक निष्पक्षता व गुणवत्ता की जरूरत पर भी रोशनी डाली। हमें अपनी लड़कियों की ऐसी ही देखभाल करने की जरूरत है,जैसे कि हम लड़कों की करते हैं। यह बहुत ही खिन्न करने वाली बात है कि बालिकाओं की हमेशा वैसी देखभाल नहीं की जाती जैसी कि बालकों की।’ उसने यह भी कहा कि यदि आपकी बच्ची बीमार हो जाए, तो उसकी ऐसे ही फौरन मदद करो जैसे कि आप लड़के के लिए करोगो।
    कपूर यूनिसेफ के साथ पांच सालों से भी अधिक समय से जुड़ी हुई है और बाल अधिकारों के ईद गिर्द विमर्श को स्पोर्ट कर रही है,विशेष तौर पर शिक्षा के संदर्भ में और हाल ही में नवजात स्वास्थ्य,पोषण और विकास संबंधी विमर्श को।

    विचार-विमर्श का निष्कर्ष यह निकला कि सभी साझेदारों को नवजातों की जिंदगी बावत संदेशों व सुविधाओं को बढ़ाने के लिए संयुक्त प्रयासों की जरूरत है। इसमें हर मां व नवजात के लिए किफायती और गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य देखभाल , स्वास्थ्य सुविधाओं पर स्वच्छ पानी, बिजली की 24ग7 पूर्त्ति , जन्म के दौरान निपुण स्वास्थ्य अटेंडट की उपस्थिति,नाल को विसंक्रामित करना और मां व बच्चे की त्वचा के बीच संपर्क शामिल हैं।

    दुनियाभर में यूनिसेफ का ध्यान प्रत्येक बच्चा जीवित रहे, अभियान पर केंद्रित है, नवजातों को बचाने वाला यह अभियान नवजातों की रोकने योग्य मौतों के खात्मे को 2030 तक हासिल करने के लिए यूनिसेफ के प्रयासों को स्पोर्ट करता है व गति प्रदान करता है, इसमें बच्चियों पर भी फोकस है। दुनियाभर में 5 साल से कम आयु के बच्चों की होने वाली मौेतों में करीब 1/5 भारत में होती हैं और दुनिया की लगभग एक चौथाई नवजात मौतें भारत में होती हैं, यह अभियान इस मुददे के ईद गिर्द गहराई पर चिंतन का माहौल बनानेे के लिए केंद्रित है डा. गगन गुप्ता ने इस अवसर पर कहा, ‘भारत ने बाल मृत्यु में कमी लाने की दिशा में अच्छी व समनुरूप प्रगति की है, 2015 की तुलना में 2016 में पांच साल से कम आयु के करीब 120,000 कम बच्चे मरे।

    यद्यपि नवजात मौंतो को कम करने व बाल जीवन में लैंगिक फासले को संबोधित करने के लिए अधिक प्रयासों की जरूरत है। यह सुनिश्चित करना कि प्रत्येक बच्चे को जिंदगी के पहले घंटे में मां का दूध मिले, सरीखा साधारण हस्तक्षेप नवजात मौतों में 22 प्रतिशत तक की कमी ला सकता है। सरकार अपना काम कर रही है लेकिन हरेक बच्चे की जिंदगी की शुरूआत उत्तम हो और कोई पीछे नहीं छूटे, यह सुनिश्चित करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेवारी है।

    उन्होंने यह भी कहा- मैं भारत सरकार को यूनिवर्सल हैल्थ कवरेज के प्रति किए गए प्रयासों और निवेश, जो कि ‘ आयुष्मान भारत ’के तहत साफ झलकते हैं, के लिए बधाई देता हूं। मैं निपुण स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के दल को , जो कि सुरक्षित हाथों से हरेक मां व शिशु को स्पोर्ट करने के प्रति समर्पित हैं, को सलाम करता हूं। ओडिसा के मालकनगिरी के डा. होता ने नजदीकी प्राइमरी स्वास्थ्य देखभाल केंद्र तक पैदल पहुंचने वाली कठिन यात्रा और एक आदिवासी मां व उसके नवजात को बचाने वाले अपने अनुभव साझा किए।

    उत्तर प्रदेश की उमा देवी नामक आशा वर्कर ने बताया कि कैसे उसने एक मां और उसके परिवार को अपने नवजात को करीब के स्पेशल न्यूबार्न केयर यूनिट में ले जाने के लिए राजी कर लिया। पश्चिम बंगाल से आए एक पिता ने अपने नवजात जुड़वा को कंगारू देखभाल मुहैया कराने और पत्नी को स्पोर्ट करने वाले,ताकि वह अपने बच्चों को स्तनपान करा सके,संबंधी अनुभव साझा किए।

    Shagun

    Keep Reading

    A ‘Chhath Geetmala’ (garland of songs) featuring seven songs will be released for the Chhath festival.

    छठ पर्व पर सात गीतों की ‘छठ गीतमाला’ होगी रिलीज

    Kashika Kapoor Makes Headlines with Neil Nitin Mukesh in ‘Bewafa Se’, Now Set to Impress in Telugu Cinema with ‘Cast’!

    नील नितिन मुकेश के साथ ‘बेवफा से’ में कशिका कपूर ने स्क्रीन पर लगाई आग, अब ‘कास्ट’ में दिखेगा नया अवतार!

    ‘Ada Ki Aahat’ will stir up terror—a double dose of fear and mystery this Halloween!

    ‘अदा की आहट’ से मचेगा खौफ, हैलोवीन पर डर और रहस्य का डबल धमाका!

    Sai Pallavi in ​​a new avatar—donning a khaki uniform, she’s set to bring the thrill as she fights for justice in ‘Om: Chapter 1’!

    खाकी वर्दी में साई पल्लवी का नया अंदाज, ‘ओम: चैप्टर 1’ में न्याय की जंग से बढ़ेगा रोमांच!

    Anuradha Paudwal: Reached great heights, yet also endured the pain of profound loneliness.

    अनुराधा पौडवाल : बुलंदियों को भी छुआ और गहरे अकेलेपन का दर्द भी झेला

    Neeru Sharma Explores Parenting, Social Conditioning and Unspoken Wounds as the Trailer of Sonali Kulkarni’s ‘Like Maa’ Is Released

    माँ की परवरिश में छिपे बचपन के जख्मों की कहानी कहेगी ‘लाइक माँ’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    November 8, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    वीसीआर: वो जादुई डिब्बा जिसने 90 के दशक की शादियों को बना दिया था महापर्व

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    November 7, 2026

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    November 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading