बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्ववी कपूर जल्द ही फैशन मैगजीन वोग की कवर पर नजर आने वाली हैं। इन दिनों जाह्ववी फैशन वोग मैगजीन के कवर पेज पर छाईं हुईं है। उनकी बोल्ड तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में जाह्ववी बेहद खूबसूरत और सेंसेशनल अवतार में नजर आ रही हैं। उनका कातिलाना अंदाज देखकर आप मदहोश हो जाएंगे।
एक तस्वीर में जाह्नवी ग्रीन गोल्डन ड्रेस पहने हुए जमीन पर बैठे हुए कातिलाना अंदाज के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में जाह्नवी प्रिटेंड ड्रेस पहने हुए सौफे पर बैठे हुए पोज देती हुई नजर आ रही हैं। उनकी तस्वीरों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। हर तस्वीर में जाह्नवी का अंदाज काफी निराला है। बता दें कि जाह्नवी जल्द ही डेब्यू फिल्म ‘धडक़’ दिखाई देंगी जो कि जुलाई महीने में रिलीज होगी। वैसे फिल्म से पहले ही जाह्नवी की पॉपुलेरिटी काफी बढ़ गई हैं। उनके हर अंदाज को फैंस काफी पसंद करते हैं। फिल्म की बात करें तो फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी नजर आएंगे। वहीं जाह्नवी के फैंस और परिवार को उनकी डेब्यू फिल्म का बेसब्री के साथ इंतजार है।
Keep Reading
Add A Comment







