बॉलीवुड फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर जल्द ही करण जौहर की अगली फिल्म ‘तख्तÓ में नजर में नजर आने वाली हैं। हाल ही में करण ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है। करण ने ट्वीट करते हुए लिखा- इतिहास से जुड़ी यह एक अविश्वसनीय कहानी है। राजसी मुगल सिंहासन के लिए एक महाकाव्य लड़ाई3 एक कहानी परिवार की, महत्वाकांक्षा की, लालच की, विश्वासघात की, प्रेम की और उत्तराधिकार की तख्त युद्ध और प्यार के बारे में है। खबरों के मुताबिक फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर, जाह्नवी कपूर, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, अनिल कपूर अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में जाह्नवी, विक्की की पत्नी की भूमिका में दिखाई देंगी। रणवीर और विक्की दो भाइयों के किरदार में होंगे। आलिया भट्ट और करीना कपूर खान फिल्म में रणवीर की प्रेमिका और बहन के रोल में नजर आएंगी। ‘तख्तÓ एक पीरियड फिल्म है। खबर है कि इस फिल्म के जारिए मुगल सिहांसन की कहानी दिखाई जाएंगी। बता दें कि फिल्म ‘धड़कÓ के बाद जाह्नवी की यह दूसरी फिल्म होगी। ‘धड़कÓ में जाह्नवी की एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया। बात अगर विक्की कौशल की करें तो, पिछले दिनों विक्की फिल्म ‘संजूÓ में एहम किरदार में दिखाई दिए थे।







