Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मनोरंजन

    अभिनेत्री नहीं डाक्टर बनना चाहती थीं नरगिस दत्त

    ShagunBy ShagunJune 11, 2018Updated:June 11, 2018 मनोरंजन No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 648

    हिन्दी फिल्म जगत में अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाली नरगिस दत्त बचपन में अदाकारा नहीं बल्कि डॉक्टर बनना चहती थीं। कलकत्ता (अब कोलकाता) में 1929 को जन्मी नरगिस दत्त के घर का माहौल पूरा फिल्मी था। उनकी मां जद्दन बाई एक अभिनेत्री और फिल्म निर्माता थीं। इसके बावजूद नरगिस का रुझान कभी अभिनय की तरफ नहीं रहा। नरगिस की मां जद्दन बाई उन्हें अभिनेत्री बनाना चाहती थीं। एक बार जद्दन बाई ने नरगिस को उस समय के मशहूर निर्माता-निर्देशक महबूब खान के पास स्क्रीन टेस्ट के लिए जाने को कहा।

    नरगिस फिल्मी जगत में जाने की तमन्ना नहीं रखती थीं। उन्होंने सोचा कि अगर मैं स्क्रीन टेस्ट में फेल हो जाती हूं फिर तो कोई विकल्प नहीं बचेगा। ऐसे में नरगिस ने स्क्रिन टेस्ट में महबूब के सावलों के जवाब बड़े अनमने ढंग से दिया। नरगिस को विश्वास था कि वह फेल हो जाएंगी, लेकिन नरगिस का सोचना बिल्कुल गलत निकला। महबूब खान ने उन्हें अपनी अगली फिल्म तकदीर (1943) के लिए सेलेक्ट कर लिया। इसके बाद नरगिस दत्त ने महबूब खान द्वारा ही निर्मित फिल्म हुुमायुं (1945) में भी काम किया। नरगिस दत्त के फिल्मी करियर में 1949 में आई ‘बरसात’ और ‘अंदाज’ फिल्मों ने उन्हें अभिनय के अलग मुकाम पर पहुंचाया।

    ‘अंदाज’ में नरगिस दत्त के साथ दिलीप कुमार और राजकपूर जैसे मशहूर अभिनेता होने के बावजूद नरगिस ने अपने अभिनय से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया था। दो फिल्मों की जबरदस्त सफलता के बाद नरगिस के लिए 1950-1954 तक का दौर बहुत बुरा रहा। इस दौरान उनकी 8 से ज्यादा फिल्में बाक्स ऑफिस पर असफल रही। इसमें बेवफा, आशियाना,अनहोनी, शिकस्त, पापी, धुन और अंगारे फिल्में थी। इसके बाद 1955 में आई फिल्म श्री-420 ने उन्हें एकबार फिर शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा दिया।

    इस फिल्म में नरगिस दत्त के साथ राजकुमार भी थे। नरगिस दत्त के फिल्मी करियर में राजकपूर के साथ जोड़ी खूब पसंद की गई। इसमें आग, बरसात, जान-पहचान, प्यार, आवारा, अनहोनी, आशियाना, धुन, पापी, श्री 420, जागते रहो,चोरी-चोरी, जैसी सफल फिल्में शामिल हैं। वर्ष 1957 में आई फिल्म ‘मदर इंडिया’ नरगिस दत्त के सिने करियर में बहुत महत्वपूर्ण साबित हुआ। इस फिल्म में नरगिस सुनील दत्त की मां बनी थीं। इस फिल्म से बहुत ही दिलचस्प वाक्या जुड़ा हुआ है। फिल्म के एक सीन के दौरान सेट पर आग लग गई। तब सुनील दत्त ने नरगिस को आग से बचाया था।

    इसके बाद सुनील और नरगिस की प्रेम कहानी शुरु हुई थी। नरगिस दत्त ने तब बोला भी था कि आज पुरानी नरगिस की मौत हो गई और नई नरगिस का जन्म हुआ है। इसके बाद नरगिस ने अपनी स्टारडम के परवाह किए बिना 1958 में सुनील दत्त से शादी कर ली। शादी के बाद नरगिस ने फिल्मों में काम करना कम कर दिया। हालांकि 10 साल बाद 1967 में अपने भाई अनवर और अख्तर के कहने पर फिल्म ‘रात दिन’ में काम किया।

    इस फिल्म में नरगिस दत्त के अभिनय की खूब तारीफ हुई। इसके बाद नरगिस को इस फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया। आपको बता दें कि नरगिस पहली हिन्दी फिल्म अभिनेत्री थी जिन्हे इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा नरगिस वह पहली अदाकारा थीं जिन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। साथ ही वह पहली राज्यसभा सदस्य भी रही। लगभग 55 फिल्मों में अपने अदाकारी से लोगों के दिलों पर राज करने वाली नरगिस दत्त 03 मई, 1981 को दुनिया को अलविदा कह दिया।

    Shagun

    Keep Reading

    A ‘Chhath Geetmala’ (garland of songs) featuring seven songs will be released for the Chhath festival.

    छठ पर्व पर सात गीतों की ‘छठ गीतमाला’ होगी रिलीज

    Kashika Kapoor Makes Headlines with Neil Nitin Mukesh in ‘Bewafa Se’, Now Set to Impress in Telugu Cinema with ‘Cast’!

    नील नितिन मुकेश के साथ ‘बेवफा से’ में कशिका कपूर ने स्क्रीन पर लगाई आग, अब ‘कास्ट’ में दिखेगा नया अवतार!

    ‘Ada Ki Aahat’ will stir up terror—a double dose of fear and mystery this Halloween!

    ‘अदा की आहट’ से मचेगा खौफ, हैलोवीन पर डर और रहस्य का डबल धमाका!

    Sai Pallavi in ​​a new avatar—donning a khaki uniform, she’s set to bring the thrill as she fights for justice in ‘Om: Chapter 1’!

    खाकी वर्दी में साई पल्लवी का नया अंदाज, ‘ओम: चैप्टर 1’ में न्याय की जंग से बढ़ेगा रोमांच!

    Anuradha Paudwal: Reached great heights, yet also endured the pain of profound loneliness.

    अनुराधा पौडवाल : बुलंदियों को भी छुआ और गहरे अकेलेपन का दर्द भी झेला

    Neeru Sharma Explores Parenting, Social Conditioning and Unspoken Wounds as the Trailer of Sonali Kulkarni’s ‘Like Maa’ Is Released

    माँ की परवरिश में छिपे बचपन के जख्मों की कहानी कहेगी ‘लाइक माँ’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    November 8, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    वीसीआर: वो जादुई डिब्बा जिसने 90 के दशक की शादियों को बना दिया था महापर्व

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    November 7, 2026

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    November 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading