Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मनोरंजन

    अब अजय देवगन बनेंगे ‘चाणक्य’

    ShagunBy ShagunJuly 11, 2018Updated:July 11, 2018 मनोरंजन No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 644

    मुंबई, 11 जुलाई 2018: इन दिनों ऐतिहासिक पात्रों को ध्यान में रखकर कई फ़िल्में बन रही हैं। इसी कड़ी में अब ख़बर आई है कि अभिनेता अजय देवगन बड़े पर्दे पर चाणक्य का किरदार जीने के लिए तैयार हैं। जी हां, अब भारतीय इतिहास के एक महान विचारक ‘चाणक्य’ पर फ़िल्म बन रही है, जिसमें अजय देवगन चाणक्य की भूमिका निभाएंगे। अजय देवगन ‘चाणक्य’ को लेकर बेहद उत्साहित हैं और अबसे कुछ देर पहले

    उन्होंने इस बाबत ट्वीट कर अपनी ख़ुशी ज़ाहिर कर दी है। यह फ़िल्म नीरज पांडे के निर्देशन में बनेगी। अजय देवगन जैसे मंझे हुए कलाकार को ‘चाणक्य’ के किरदार में देखना बेहद दिलचस्प होगा। हालांकि, यह फ़िल्म कब तक रिलीज़ होगी और इसमें अजय देवगन के अलावा और कौन-कौन होंगे, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं आई है!

    अजय को आप सबने उनकी हालिया फ़िल्म ‘रेड’ में एक इनकम टैक्स अधिकारी के रूप में देखा था लेकिन, अब उन्हें बड़े पर्दे पर चाणक्य बनकर उपदेश देते हुए देखने के लिए तैयार हो जाइये! बता दें कि हाल ही में ख़बर आई थी कि अक्षय कुमार बड़े पर्दे पर पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाने जा रहे हैं। जबकि कंगना रनौत भी अपने आने वाली फ़िल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झांसी’ में झांसी की रानी लक्ष्मी बाई का किरदार कर रही हैं। साल की शुरुआत में ही रिलीज़ हुई संजय लीला भंसाली की फ़िल्म ‘पद्मावत’ भी खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं। ज़ाहिर है अब बॉलीवुड इतिहास के नायकों की तरफ ध्यान देता दिख रहा है। ऐसे में अब ‘चाणक्य’ पर फ़िल्म बनाने की ख़बर भी सामने आ गयी है।

    गौरतलब है कि भारत के इतिहास में महत्‍वपूर्ण स्‍थान रखने वाले आचार्य चाणक्य ने विदेशी शासक सिकंदर के आक्रमण से भारत की रक्षा की थी। चाणक्‍य ही थे ज‍िन्‍होंने एक सामान्य बालक चंद्रगुप्त को भारत का सम्राट बनाया था। चाणक्य के काल में पाटलीपुत्र मगध की राजधानी था।

    बता दें कि चंद्रप्रकाश द्विवेदी छोटे पर्दे पर चाणक्य प्रोग्राम बना चुके हैं, जो काफी पसंद भी किया गया। इसके अलावा कई थियेटर ग्रुप्स भी चाणक्य पर प्ले कर चुके हैं और अंततः अब इस महान व्‍यक्‍त‍ित्‍व के जीवन की गाथा अब बड़े पर्दे पर नज़र आयेगी। चाणक्य भारतीय इतिहास के एक ऐसे विचारक के रूप में जाने जाते हैं जिनकी कही गयी बातें आज भी प्रासंगिक हैं और उनकी ‘चाणक्यनीति’ दुनिया भर में बेहद लोकप्रिय है।

    आज की पीढ़ी इन फ़िल्मों के माध्यम से ही ऐसे ऐतिहासिक किरदारों को जान-समझ पाती है और इसलिए भी तमाम फ़िल्मकारों की भी यह कोशिश रहती है कि फ़िल्मों के जरिये वो रोचक तरीके से इन ऐतिहासिक पात्रों के बारे में दुनिया को बता सके! बहरहाल, अजय देवगन बॉलीवुड के सबसे व्यस्त कलाकारों में से हैं, उनके पास इन दिनों एक से बढ़कर एक कई फ़िल्में हैं। बावजूद इसके वो ‘चाणक्य’ बनने के लिए तैयार हैं तो इसका सीधा मतलब है कि उन्हें भी इस किरदार पर पूरा भरोसा है।

    Shagun

    Keep Reading

    Rakesh Roshan's 'Kaho Naa... Pyaar Hai' secrets

    राकेश रोशन का ‘कहो ना प्यार है’ सीक्रेट: दो एंडिंग्स, जहाज पर सी-सिकनेस और वोदका वाला किस्सा!

    Adah Sharma's most terrifying avatar! The ₹375-crore star creates a sensation.

    अदा शर्मा का सबसे खौफनाक अवतार! ₹375 करोड़ की स्टार ने मचाया धमाल

    Elvish Yadav's 'Sardar look' is going viral! The video for 'Saadi Sun' is coming soon.

    एल्विश यादव का ‘सरदार लुक’ हो रहा है वायरल! ‘साडी सुन’ का वीडियो जल्द आने वाला है

    Whistling Woods International and InVideo Launch Future-Focused Filmmaking Lab

    सुभाष घई की नई पहल: मुंबई में शुरू हुई AI फिल्म मेकिंग लैब छात्रों को मिलेगा एआई का अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म

    Buzz in Patna: Special screening of Manoj Bajpayee and Adah Sharma's film 'Governor'

    पटना में धूम: मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा की फिल्म ‘गवर्नर’ की खास स्क्रीनिंग

    'Navya Chakra' Set to Redefine Psychological Thrills

    नव्या चक्र: मनोविज्ञान की सीमाएं तोड़ने वाला साइकोलॉजिकल थ्रिलर तैयार! ट्रेलर ने मचाया सनसनी, 26 जून को सिनेमाघरों में धमाका

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Tribute to deceased students: Gurudwara Alambagh holds peace march

    दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि: गुरुद्वारा आलमबाग ने निकाला शांति मार्च

    June 25, 2026
    AAP launches major attack over Ram Mandir land scam

    राम मंदिर जमीन घोटाले पर AAP का बड़ा हमला

    June 25, 2026
    Children's Theatre Festival to be held at Rai Umanath Bali on June 29–30.

    29-30 जून को राय उमानाथ बाली में होगा बाल रंगमंच का मेला

    June 25, 2026
    Earth's Fury: Devastation in Venezuela from twin powerful earthquakes; tremors felt in India too

    धरती का कहर: वेनेजुएला में दोहरे शक्तिशाली भूकंप से तबाही, भारत में भी कांपी धरती

    June 25, 2026
    World's largest 5,211 kg mercury Shivling installed in Haridwar.

    हरिद्वार में विश्व का सबसे विशाल 5211 किलो पारद शिवलिंग स्थापित

    June 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading