नई दिल्ली, 04 जून। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में इस साल कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में नए कप्तान सहित कई युवा खिलाडिय़ों को शामिल किया। केकेआर नए कप्तान के साथ उतरी और प्लेऑफ तक पहुंची। इसके बाद टीम ने एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स हो हराकर दूसरे क्वॉलिफायर तक जा पहुंची, लेकिन दूसरे क्वालिफायर में उसे सनरारइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी।
कोलकाता के लिए इस साल अंडर-19 स्टार खिलाड़ी शिवम मावी और शुभमन गिल ने अपने प्रदर्शन से काफी वाहवाही बटोरने में कामयाब रहे। बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान भी अपनी टीम के प्रदर्शन से काफी खुश नजर आए। शूटिंग में व्यस्त होने के कारण शाहरुख केकेआर के कम मैचों में ही नजर आए, लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए टीम से हमेशा जुड़े रहे। शाहरुख तो आईपीएल में ज्यादा सक्रिय नहीं रहे, लेकिन उनकी बेटी सुहाना खान अपने पिता की टीम को जमकर चियर किया।
अब खबर आ रही है कि सुहाना केकेआर के एक युवा खिलाड़ी को डेट कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि सुहाना खान कोलकाता नाइट राइडर्स के के युवा खिलाड़ी शुभमान गिल को डेट कर रही हैं। बताया जा रहा है कि सुहाना शुभमन गिल को काफी पसंद करती हैं और दोनों एक-दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं। दोनों को कई बार साथ में देखा गया है।गिल ने इस साल एक अर्धशतक भी लगाया और उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 57 रन रहा। इससे पहले शुभमन गिल ने अंडर 19 वल्र्ड कप में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले शुभमन को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया था।







