नई दिल्ली,18 मई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी को 10 दिन बीत गए हैं, लेकिन मीडिया में उनसे जुड़े किस्से अभी भी चल रहे हैं। हाल ही में सोनम की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसमें सोनम ने अपना मंगलसूत्र गले में नहीं बल्कि हाथ में पहला हुआ है। सोनम ने अपनी ये फोटो खुद इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी। हाथ में ज्वैलरी के साथ उनका मंगलसूत्र भी नजर आ रहा है।
सोनम ने ये मंगलसूत्र खुद डिजाइन किया है। सिर्फ डिजाइन करना ही नहीं, बल्कि आनंद आहूजा से इसका एक खास कनेक्शन भी है। सोनम ने खुद अपना मंगलसूत्र डिजाइन करवाया है। जिसके बारे में उशीता देवनानी रवतानी ने बताया है जो खुद एक ज्वैलरी डिजाइनर हैं। इस मंगलसूत्र की खास बात ये है कि इसमें आनंद और सोनम दोनों के राशि के साइन बने हुए हैं। सोनम की जहां मिथुन राशि है, वहीं आनंद की सिंह, तो इसलिए सोनम के मंगलसूत्र में इन दोनों राशियों के साइन बनाए हैं। और बीच में लगा है सोलिटेर।
सोनम का ये डिजाइन किया हुआ मंगलसूत्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अपने इस खास मंगलसूत्र को सोनम खुद से जरा भी दूर नहीं होने देतीं। इसलिए उन्होंने गले की जगह हाथ में ही पहन लिया।







