मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर अनिल शर्मा जिन्होंने कई बेहतरीन फिल्में दी है, अब अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा को भी बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं. उत्कर्ष की डेब्यू फिल्म है जीनियस. इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है. 8 मार्च को अनिल शर्मा के जन्मदिन पर मुंबई में इस फिल्म की रैपअप पार्टी रखी गई थी. इस पार्टी में अभिनेता सनी देओल और बॉबी देओल भी पहुंचे. उत्कर्ष शर्मा को उनके स्क्रीन पिता यानि सनी देओल ने उन्हें मीडिया और लोगों से परिचित कराया साथ ही डायरेक्टर अनिल शर्मा ने अभिनेत्री इशिता को मीडिया से रूबरू करवाया. खास बात ये है कि फिल्म जीनियस की शूटिंग अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा के जन्मदिन पर शुरू हुई और इस फिल्म की शूटिंग का समापन डायरेक्टर अनिल शर्मा के जन्मदिन पर जबरदस्त जश्न मनाकर मनाया गया. जीनियस उच्च तकनीक का प्रयोग कर बनाई गयी एक रोमांचक फिल्म है जिसकी कहानी एक युवा की ज़िन्दगी हाई टेक एक्शन और लव स्टोरी के बीच घूमती है. मीडिया से बातचीत करते हुए उत्कर्ष ने बताया कि वो सनी देओल के बहुत बड़े फैन हैं.
वहीं सनी देओल ने भी उत्कर्ष की तारीफ करते हुए कहा कि उत्कर्ष बचपन से ही जीनियस है. मालूम हो कि उत्कर्ष ने ही गदर फिल्म में सनी देओल के बेटे का रोल किया था. सनी ने बताया कि गदर फ़िल्म की शूटिंग के दौरान मैं उसे पीठ पर बांधकर भागने वाले सीन में डरा हुआ था,लेकिन उत्कर्ष कभी नहीं डरता था. वह बहुत बहादुर हीरो है. डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कहा, `मैं बहुत ही खुश हूँ की आज अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा को मैं बॉलीवुड इंडस्ट्री में लांच करने जा रहाँ हूँ। उत्कर्ष के जन्मदिन पर जीनियस फिल्म का शूट करना शुरू किया और आज अपने जन्मदिन पर जीनियस की शूटिंग की कम्प्लीशण पर जश्न का आयोजन किया हूं।’ पुरानी यादें साझा करते हुए अनिल शर्मा ने बताया कि सेट पर अक्सर सनी पाजी काफी सवाल पूछा करते थे. कई बार तो सीन को लेकर उनसे बहसबाजी भी हो जाया करती थी. उत्कर्ष भी उन्हीं की तरह बहुत सवाल पूछता है. अनिल शर्मा ने कहा, ” सोहम रॉकस्टार, दीपक मुकुट और कमल मुकुट के समर्थन के लिए मेरा विशेष धन्यवाद है, यह उनके कारण है कि मैं ४ महीने की अवधि में अपनी फिल्म को पूरा करने में सक्षम रहा. मैं हर किसी का उनके सहयोग के लिए उनका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं और आज रात की पार्टी में मेरे सभी टीम मेंबर का शुक्रगुज़ार हूँ.”बता दें कि उत्कर्ष शर्मा की ये फिल्म इसी साल अगस्त में रिलीज हो सकती है. जीनियस फिल्म के.सी. शर्मा और कमल मुकुट अनिल शर्मा प्रोडक्शंस और सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट के द्वारा प्रस्तुत करने जा रहे हैं.
कास्ट- मिथुन चक्रवर्ती, आयशा जुल्का और नवाजुद्दीन सिद्धकी, उत्कर्ष शर्मा और इशिता है.







