मुंबई : तैमूर के जन्म के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर की ‘वीरे दी वेडिंग’ पहली फिल्म है।बता दें पहली बार साथ स्क्रीन शेयर कर रहीं करीना और सोनम की जोड़ी ट्रेलर में काफी दिलचस्प लग रही है। स्वरा भास्कर,शिखा तलसानिया और सुमित व्यास अहम रोल निभा रहे हैं। वहीं करीना कपूर खान इस फिल्म से 2 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी बोल्ड और गालियों से भरा हुआ है।
ट्रेलर सोशल मीडिया के सभी प्लैटफॉर्म पर काफी पसंद किया जा रहा है। 24 घंटे में ही इस ट्रेलर को यू-ट्यूब पर 14 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।
ट्रेलर को वायरल होने में जरा भी वक्त नहीं लगा लेकिन ट्रोलर्स ने इस ट्रेलर के जरिए फिल्म की एक्ट्रेसेज को ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। सोशल मीडिया पर ‘वीरे दी वेडिंग’ को बायकॉट करने की मुहिम भी चल रही है।
Keep Reading
Add A Comment







