लखनऊ 29 दिसम्बर। मेधज स्पोट्स क्लब द्वारा आयोजित टूर्नामेन्ट में आज पार्थ स्टेडियम में प्रथम सेमी फाइनल मैच एलडीए एवं अखिल इन्फ्रा के बीच खेला गया। जिसमें एलडीए की टीम ने विजय हासिल एवं फाइनल में प्रवेश किया एवं इस मैच के मैन आॅफ द मैन श्री आकाश दीप नाथ रहे। जिन्हे इस मैच में मैन आॅफ द मैच के पुरस्कार के रूप में 5000/-देकर सम्मानित किया गया। एलडीए टीम यह मैच जीतकर मेधज ट्राफी-2017 की प्रथम फाइन लिस्ट बनी।
मेधज स्पोट्स क्लब द्वारा आयोजित टूर्नामेन्ट के द्वितीय सेमी फाइनल मैच पार्थ स्टेडियम में साउड इमेज एवं यूपी टिम्बर के बीच खेला गया जिसमें साउड इमेज को जीत हासिल हुई एवं इस मैच में मैन आॅफ द मैच मो. नोमानर हें जिन्हें रूपये 5000/-का पुरस्कार दे कर से सम्मानित किया गया।
इस प्रकार मेधज स्पोट्स क्लब द्वारा आयोजित टूर्नामेन्ट में फाइनल में प्रवेश कर नेवालीटी मे एलडीए एवं साउड इमेज रही जिनका फाइनल मुकाबला कल दिनांक 30.12.2017 को पार्थ स्टेडियम में खेला जायेगा। फाइनल मैज को जीतने वाली टीम को ट्राफी के साथ-साथ रूपये 25000/-का पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा।






