Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मीडिया

    तुम्हें क्यों जितायें? जिन्हें जिताया, उन पदाधिकारी ने पत्रकारों के लिए क्या किया?

    By March 27, 2018Updated:March 27, 2018 मीडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 577

    उ. प्र. मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति चुनाव के प्रत्याशियों से पत्रकारों (मतदाताओं) के सवाल

    नवेद शिकोह
    लखनऊ, 27 मार्च। शोक सभा का मैसेज, निंदा, मांग इत्यादि का ज्ञापन/ प्रेस नोट जैसे काम तो “समस्त पत्रकार गण” बिना समिति के भी कर सकते हैं। चुनाव की घोषणा के अलावा समिति ने आम पत्रकारों की समस्याओं को जानने के लिए क्या कभी एक भी जनरल बाडी मीटिंग बुलाई ?
    डीएवीपी की सख्त नीति और न्यूज प्रिंट पर जीएसटी लागू होने से 70% पत्रकारों की नौकरी पर तलवार लटकी। इस गंभीर मामले पर पत्रकार समितियां खामोश क्यों रहीं। डीएवीपी नीति और न्यूज प्रिंट पर जीएसटी मामले पर अपना मत क्यों नहीं रखा! (इस मामले से भले ही प्रकाशक जुड़े हों लेकिन इससे पत्रकारों के रोजगार पर सीधा असर पड़ रहा है।)
    • पत्रकारों की अनुशासनहीनता को काबू करने के लिए क्या कोई गाइड लाइन बनाई। या निगरानी कमेटी बनाने जैसा कोई प्रयास किया!
    • आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकारों की मृत्यु पर परिजनों को 25 लाख की आर्थिक सहायता का सिलसिला बंद होने पर क्या कदम उठाया ? मृतक पत्रकारों के परिजनों के सहायतार्थ कोई राहत कोष बनवाने की कोशिश की गयी क्या?
    •  पत्रकारों के आवास संकट पर किसी समिति ने क्या कोई ठोस काम किया ?
    •  पत्रकार बीमा योजना में कितने पत्रकारों को इसका लाभ मिल रहा है?  विगत वर्षों से आम पत्रकार ये इतनी सी बात जानना चाहते हैं। क्या कोई समिति बीमा लाभ लेने वालों की सूची सार्वजनिक कर सकी ?
    •  राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार कि स्वत: यूपी प्रेस क्लब की सदस्यता हो जायेगी। एक समिति ने पत्रकारों से ये वादा किया था। क्या ये वादा निभाया गया ?
    • तुम्हारी समिति /नेतागीरी का एजेंडा क्या है?
    • बताया जाता है कि संवाददाता समिति का गठन इसलिए हुआ था कि वो ये तय करे कि एक टाइम पर दो प्रेस वार्ताएं ना हों।
    • अगर अभी भी समिति इतने ही दायरे तक सीमित है तो इंफॉर्मेशन टैक्नोलॉजी /सोशल मीडिया के इस दौर में इस काम की क्या जरुरत?
    • यदि पत्रकारों के हितों के लिए समिति का गठन होता है तो जीतने के बाद पत्रकारों के हितों के लिए समिति के पदाधिकारी क्या-क्या करेंगे। बिन्दुवार बताने का कष्ट करें ?
    • मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति की नियमावली /संविधान स्पष्ट करें। स्पष्ट करें कि समिति आम पत्रकारों की समस्याओं को सुनने के लिए साल में कितनी जनरल बाडी मीटिंगस करेगी।
    • समिति अपने मतदाताओं को इस बात का अधिकार दे कि यदि समिति चुनावी वादों/घोषणाओं के मुताबिक काम नहीं करती है तो पत्रकारों/मतदाताओं की मेजारिटी किसी भी समय संवाददाता समिति को भंग कर सकती है।  

    #Media

    Keep Reading

    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    Journalism is no longer merely about news; it is a responsibility to guide society in the right direction: Bharat Singh

    पत्रकारिता अब सिर्फ खबर नहीं, समाज को सही दिशा देने का दायित्व है: भारत सिंह

    Srijan Samman on Hindi Journalism Day: Emphasizing the Need for Emotional Intelligence in the AI ​​Era

    हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सृजन सम्मान, एआई युग में इमोशनल इंटेलिजेंस की जरूरत पर जोर

    Becoming the Voice of Journalists on Labour Day, Memorandum Submitted to Deputy Chief Minister

    श्रम दिवस पर पत्रकारों की आवाज़ बनी, उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

    DigiFest 2026: The biggest celebration of digital marketing in Gurugram on April 10th!

    डिजीफेस्ट 2026: 10 अप्रैल को गुरुग्राम में डिजिटल मार्केटिंग का सबसे बड़ा जश्न!

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading