Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मीडिया

    अखबारी कागज पर जीएसटी के खिलाफ आया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

    By July 10, 2018 मीडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 573

    लखनऊ, 10 जुलाई 2018: अखबारी कागज पर जीएसटी का कहर और डीएवीपी के भ्रष्ट रवैयों भरी मनमानी के प्रति सरकार आंखे मूंदे है। जिसके होते भारतीय लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ दरकता जा रहा है। देशभर के 90%अखबार बंद होने की कगार पर हैं। देश के लाखों अखबार कर्मी और पत्रकार बेरोजगारी के खौफ से थर्राये हुई हैं। अब सिर्फ कार्पोरेट घरानों के चुनिंदा अखबार ही बचेंगे। इन 5% अखबारों की खबरों पर से पाठकों का विश्वास समाप्त समाप्त हो रहा है।

    कम संसाधन और अल्प पूंजी वाले देश के बहुसंख्यक स्थानीय/गैर ब्रांडे अखबारों को बचाने के लिए प्रकाशकों-पत्रकारों और समस्त अखबार कर्मियों की तेज होती लड़ाई को अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आशा की किरण दिखाई हैं।

    अखबार बचाओ आन्दोलन को आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक स्वामी मुरारी दास ने ना सिर्फ जायज़ ठहराया बल्कि इस लड़ाई का खुल कर समर्थन भी किया। श्री दास ने यूपी प्रेस क्लब में पत्रकार और प्रकाशकों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस देश में अखबार बंद हो जायेंगे उस देश का लोकतंत्र स्वत: समाप्त हो जायेगा। अखबारों या पत्रकारों पर संकट लोकतांत्रिक राष्ट्र का संकट माना जाता है। उन्होंने प्रकाशकों/पत्रकारों को हौसला देते हुए कहा कि डीएवीपी की गलत नीतियों और अखबारी कागज पर लगे जीएसटी के खिलाफ लड़ाई में हम आप के साथ हैं।

    संघ के वरिष्ठ प्रचारक ने कहा कि कभी-कभी सरकार की नीतियों के खिलाफ अफसरों और कर्मचारियों का तंत्र जनविरोधी फैसले लेता है। इसके लिए हम सब को ऐसे सिस्टम से मिलजुल कर लड़ना होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सरकार अखबारों के हित में जल्द ही निर्णय लेगी।

    गौरतलब है कि मौजूदा सरकार के दौरान ही इससे पूर्व भी जीएसटी के खिलाफ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के
    मजदूर संघ ने आवाज उठाई थी।
    मोदी सरकार के खिलाफ खुलकर सामने आए संघ से जुड़े संगठन बार-बार ये भी कह चुके है कि किसान संकट और बेरोजगारी पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

    राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हुए पूर्व में कहा था कि बेरोजगारी और किसानों की परेशानी पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक, संघ परिवार के सहयोगी संगठन भारतीय किसान मंच और स्वदेशी जागरण मंच ने मोदी सरकार को चेतावनी दी कि अगर अगले लोकसभा चुनावों से पहले बजट में बेरोजगारी और कृषि संकट का ध्यान नहीं रखा गया तो इसके गंभीर नतीजे हो सकते हैं। इन संगठनों का कहना है कि मोदी सरकार को बढ़ती बेरोजगारी और कृषि समस्या को दूर करना चाहिए। स्वदेशी जागरण मंच ने सरकार को सलाह दी है कि वे छोटे और नए उद्योगों को प्रोत्साहित करें ताकि रोजगार पैदा होने की संभावनाएं बढ़ सकें।

    वहीं भारतीय किसान मंच ने फसल का न्यूनमतम समर्थन मूल्य बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया है। साथ ही कृषि उत्पादों पर जीएसटी के लिए मुआवजा देने की भी सलाह दी है। मंच के राष्ट्रीय सह-संयोजक अश्विनी महाजन का कहना है कि, “देश में अधिक नौकरियां पैदा करने की जरूरत है। इसके लिए सरकार को अपनी आर्थिक नीतियों को विकास दर बढ़ाने वाले कदमों पर केंद्रित करने के बजाय रोजगार पैदा करने वाली नीतियों पर केंद्रित करना होगा।” उन्होंने कहा कि सरकार को ‘सनराइज़ सेक्टर’ को समर्थन देना चाहिए जिससे की ज्यादा रोजगार पैदा हो सके।

    हाल ही में मंच ने सरकार के विदेशी निवेश के नियमों को लेकर किए गए फैसले का भी विरोध किया था। मंच का कहना था कि यह फैसला देश के हित के खिलाफ है और लोगों को सरकार के इस फैसले का कड़ा विरोध करना चाहिए। भारतीय किसान मंच और स्वदेशी जागरण मंच के अलावा आरएसएस के तीसरे सहयोगी संगठन भारतीय मजदूर संघ ने भी कहा है कि नोटबंदी और जीएसटी ने छोटे और मध्यम उद्योगों को नुकसान पहुंचाया है।

    -नवेद शिकोह

    #news print #जीएसटी #राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

    Keep Reading

    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    Journalism is no longer merely about news; it is a responsibility to guide society in the right direction: Bharat Singh

    पत्रकारिता अब सिर्फ खबर नहीं, समाज को सही दिशा देने का दायित्व है: भारत सिंह

    Srijan Samman on Hindi Journalism Day: Emphasizing the Need for Emotional Intelligence in the AI ​​Era

    हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सृजन सम्मान, एआई युग में इमोशनल इंटेलिजेंस की जरूरत पर जोर

    Becoming the Voice of Journalists on Labour Day, Memorandum Submitted to Deputy Chief Minister

    श्रम दिवस पर पत्रकारों की आवाज़ बनी, उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

    DigiFest 2026: The biggest celebration of digital marketing in Gurugram on April 10th!

    डिजीफेस्ट 2026: 10 अप्रैल को गुरुग्राम में डिजिटल मार्केटिंग का सबसे बड़ा जश्न!

    जनहित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्वतंत्र पत्रकार तैयार, लेकिन पैसे कहाँ? विभाग से पत्रकारों का बड़ा सवाल!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    'Dil Deewana Ho Gaya': The sweet essence of 90s romance arrives on July 31st.

    दिल दीवाना हो गया: 31 जुलाई को आ रही 90s रोमांस की मधुर खुशबू

    July 14, 2026
    69,000 Teacher Recruitment: Reserved category candidates stage a sit-in outside the Directorate of Basic Education; say, "Six weeks have passed—no more waiting."

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर, बोले- “6 सप्ताह बीत गए, अब और इंतजार नहीं”

    July 14, 2026
    A mega-event showcasing skills, employment, and innovation to be held in Lucknow on World Youth Skills Day.

    विश्व युवा कौशल दिवस पर लखनऊ में सजेगा कौशल-रोजगार-नवाचार का महाकुंभ

    July 14, 2026
    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    July 14, 2026
    MSP recommended for Rabi 2026-27; a significant step towards boosting farmers' income.

    रबी 2026-27 के लिए MSP की सिफारिश, किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम

    July 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading