लखनऊ, 12 अप्रैल। उप्र राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के चुनाव के अध्यक्ष पद प्रत्याशी आलोक पांडेय और उन्नाव के भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थकों ने कल रात एसएसपी आवास पर मीडिया से हाथापाई की। मीडिया से बदसलूकी से नाराज समाचार प्लस के ब्यूरो प्रमुख आलोक पाडेय के समर्थको और भाजपा विधायक के समर्थकों के बीच धक्कामुक्की हुयी। इससे नाराज मीडिया के लोगो ने पुलिस से इस मामले का विरोध दर्ज कराया। मीडिया से बदसलूकी के विरोध में उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी नवेद शिकोह ने कहा है कि वह धरने पर बैठेंगे।
जानकारी के अनुसार देर रात एसएसपी आवास पर भाजपा विधायक अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और कहा मुझे फंसाया जा रहा है मै अपनी गिरफ़्तारी देने नहीं बल्कि यह बताने आया हूं कि मै कोई भगोड़ा नहीं हूं।

लखनऊ एसएसपी आवास पर पहुचे भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थको ने की मीडिया से की बदसलूकी पुलिस ने समर्थको को भगाया।








