Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मीडिया

    प्रेस मान्यता कमेटी भी भाजपा विधायक दल जैसी!

    By February 1, 2018 मीडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 514
    • सबका साथ- सबका विकास, फिर क्यों किया उर्दू मीडिया निराश!
    • मान्यता कमेटी के चयन पर उठे सवाल
    • अल्पसंख्यक वर्ग के सौ पत्रकारों में से एक को भी कमेटी में नहीं किया गया शामिल

    नवेद शिकोह

    लखनऊ,01 फरवरी। नवगठित प्रेस मान्यता समिति की सूरत भाजपा विधायक दल जैसी है। विधानसभा चुनाव में भाजपा किसी एक भी मुस्लिम को टिकट नहीं दे पायी थी। लेकिन जब सरकार बनी तो उसे इस बात का एहसास हुआ। पार्टी के राज्य प्रवक्ता मोहसिन रज़ा को मंत्रिमंडल में शामिल करके भाजपा ने इस चूक की भरपाई की। इसके बाद श्री रज़ा को विधान परिषद भेजा गया। और इस तरह सरकार ने विधानसभा में अपने एजेंडे- ” सब का साथ-साथ विकास, की लाज रख ली।

    लेकिन यूपी के पत्रकार संगठनों को इतनी भी तौफीक नहीं हुई कि वो सूचना विभाग की प्रेस मान्यता कमेटी के लिए अल्पसंख्यक वर्ग या उर्दू मीडिया का एक ही नुमाइंदा भेज देते।

    काफी लम्बे अर्से बाद यूपी सरकार ने प्रेस मान्यता कमेटी में पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल किया है। अल्पसंख्यक वर्ग और उर्दू मीडिया को छोड़कर कमेटी गठन काफी संतुलित है। प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, पत्र-पत्रिका, न्यूज एजेंसी, युवा प्रतिनिधित्व, वरिष्ठों की भागीदारी, मेल-फीमेल और प्रत्येक जाति और वर्ग की बराबर की भागीदारी है।

    लगभग आठ सौ पत्रकारों की राज्य मुख्यालय की प्रेस मान्यता है।जिसमें करीब सौ अल्पसंख्यक वर्ग के पत्रकार है। इनमे तकरीबन 80 उर्दू मीडिया से है। जबकि उर्दू मीडिया में तकरीबन सौ लोगों की मान्यता है, जिसमें अल्पसंख्यक पत्रकारों के अलावा 20-25 बहुसंख्यक वर्ग के पत्रकार है।

    कुल मिलाकर राज्य मुख्यालय के पत्रकारों में उर्दू मीडिया और अल्पसंख्यक वर्ग के पत्रकारों का करीब 15% तक प्रतिनिधित्व है।

    इसी तरह पत्रकारों के संगठनों में भी15% से अधिक तक की तादाद है।
    राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकारों की इलेक्टेड बाडी- उ. प्र.मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के दोनों गुटों मे ही नौ पदाधिकारी/सदस्य अल्पसंख्यक वर्ग से हैं।

    करीब 25 से 35 वर्षों से लखनऊ की पत्रकारिता में सक्रिय हिसाम सिद्दीकी, उबैद नासिर, हसीब सिद्दीकी, मोहम्मद शाहिद, हुसैन अफसर, तारिक खान, कमाल ख़ान, मसूद, कुलसुम, नायला, कलाम,अफरोज़, परवेज.. जैसे एक दर्जन से ज्यादा मान्यता प्राप्त और प्रतिष्ठित सहाफी हैं जो अल्पसंख्यक वर्ग/उर्दू मीडिया से हैं। इन्हें किसी संगठन में नामित सदस्य बनाकर प्रेस मान्यता कमेटी भेजा जा सकता था।

    हिसाम सिद्दीकी, हुसैन अफसर और हसीब सिद्दीकी जैसे पत्रकार संगठनों से भी जुड़े रहे हैं। हसीब सिद्दीकी तो ifwj/प्रेस क्लब के प्रतिनिधि के तौर पर एक दशक से ज्यादा समय तक उतर प्रदेश सरकार की प्रेस मान्यता समिति मे रहे हैं।

    स्वतंत्रता संग्राम की बात हो या आपातकाल का जिक्र हो, लखनऊ की उर्दू सहाफत ने हर दौर मे अपनी अहम भूमिका निभाई है। मरहूम इशरत अली सिद्दीकी और हयात उल्ला अंसारी से लेकर आबिद सुहैल जैसी दर्जनों हस्तियों ने लखनऊ की उर्दू सहाफत(पत्रकारिता) को निष्पक्षता, निडरता, हिन्दू-मुस्लिम सौहार्द, गंगा-जमनी तहज़ीब और जज़्बा-ए-वतनपरस्ती के खूबसूरत रंगों से सजाया है।

    हमारे पत्रकार भाई और पत्रकार संगठन अगर ये तमाम बातें भूल भी गये थे तो कम से कम ये तो याद रखते कि पत्रकारिता की किताब का पहला पाठ “संतुलन” का महत्व तो पढ़ाता ही है, इसके बिना आप स्वस्थ पत्रकारिता की कल्पना भी नहीं कर सकते।

    इसके बावजूद भी असंतुलित मानसिकता तो देखिये किसी एक पत्रकार संगठन ने भी उर्दू मीडिया या अल्पसंख्यक वर्ग के किसी एक पत्रकार का नाम प्रेस मान्यता समिति के लिये नहीं भेजा। नतीजतन प्रेस मान्यता समिति से बेदखल ये वर्ग निराश भी है और हताश भी।

    Keep Reading

    Becoming the Voice of Journalists on Labour Day, Memorandum Submitted to Deputy Chief Minister

    श्रम दिवस पर पत्रकारों की आवाज़ बनी, उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

    DigiFest 2026: The biggest celebration of digital marketing in Gurugram on April 10th!

    डिजीफेस्ट 2026: 10 अप्रैल को गुरुग्राम में डिजिटल मार्केटिंग का सबसे बड़ा जश्न!

    जनहित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्वतंत्र पत्रकार तैयार, लेकिन पैसे कहाँ? विभाग से पत्रकारों का बड़ा सवाल!

    Assembly Speaker Satish Mahana boosts legislators' morale with his grand new chair, speaks openly to editors

    विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने नई भव्य कुर्सी से विधायकों का हौसला बढ़ाया, संपादकों से दिल खोलकर बात की

    Freelance influencers, YouTubers, and content creators will get prime time slots and 90% of the revenue!

    प्रसार भारती का बड़ा तोहफा: फ्रीलांस इंफ्लुएंसर्स, यू ट्यूबर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को मिलेगा प्राइम टाइम और 90% राजस्व!

    Eight deaths due to contaminated water; Minister Kailash Vijayvargiya gets angry at a journalist – later apologizes!

    दूषित पानी से 8 मौतें, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पत्रकार पर गुस्सा- बाद में मांगी माफी!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Golden Opportunity for a Job at Maruti Suzuki! Major Campus Placement Drive in Lucknow on May 21–22.

    मारुति सुजुकी में नौकरी का सुनहरा मौका! 21-22 मई को लखनऊ में बड़ा कैंपस प्लेसमेंट

    May 19, 2026
    Dr. Hariom Registers His Home on the 'Swagana' Portal; Complete Your Appeal by May 21.

    डॉ. हरिओम ने किया स्वगणना पोर्टल पर घर का रजिस्ट्रेशन, 21 मई तक पूरा करें अपील

    May 19, 2026
    Orange Alert for Severe Heat in UP; Yogi Says: Administration Must Remain on High Alert

    यूपी में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, योगी बोले – प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे

    May 19, 2026
    Ceasefire Dispute: US Tightens the Squeeze on Iran! 31 Oil Tankers Turned Away; Oil Exports Halted Due to Blockade.

    अमेरिका-ईरान शांति के लिए 5 सख्त शर्तें: कोई मुआवजा नहीं, यूरेनियम सौंपो

    May 19, 2026
    Two High-Profile Incidents in Uttar Pradesh: Beheaded Body and Burning Bus

    उत्तर प्रदेश में दो हाई प्रोफाइल घटनाएं: सिर कटी लाश और जलती बस

    May 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading