Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मीडिया

    अमीश देवगन जैसे स्टार एंकर से मज़बूत तो झपट्टा टाइम्स साप्ताहिक का पत्रकार है

    By July 27, 2018 मीडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 575
    छोटे अखबार के पत्रकार को भड़वा तो दूर कोई कड़वा बोल दे तो विरोध की आंधी आ जाये
    लखनऊ, 27 जुलाई 2018: चकाचौंध वाले देश के टॉप क्लास के बड़े-बड़े न्यूज चैनल्स के नामी-गिरामी स्टार मीडिया कर्मियों से कहीं ज्यादा ताकतवर और एकजुट हैं हम। हमारे लखनऊ के छोटे से छोटे पत्रकार की फटफटिया के हैंडिल पर ट्राफिक पुलिस का सिपाही हाथ भी रख देता है तो हम लोग सिपाही को निलंबित करने का ज्ञापन लेकर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव गृह या प्रमुख सचिव सूचना के कमरे में धावा बोल देते हैं।
    प्रधानमंत्री के सबसे करीबी कहे जाने वाले देश के सबसे चर्चित अंबानी ग्रुप का मीडिया ग्रुप न्यूज 18 टीआरपी की ताकत में भी आगे है। इस ग्रुप के राष्ट्रीय चैनल का सबसे चर्चित चेहरा है अमीश देवगन। प्राइम टाइम पर कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी लाइव डिबेट में एंकर/पत्रकार अमीष देवगन को दस बार भड़वा और दलाल कहते हैं। अंदाजा लगाइये इस पत्रकार की देश-दुनिया के सामने कितनी फजीहत और बेइज्जती हुई होगी। सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो खूब वायरल होता है। कल्पना कीजिए ये पत्रकार किस तरह के खिताब को लेकर किस झिझक के साथ अपने घर में दाखिल हुआ होगा।
    इस वाकिये के बाद लाखों लोग सोशल मीडिया पर अमीश देवगन को लाइव गालियां देने का स्वागत कर रहे हैं। ये सब देखकर इस पत्रकार का क्या हाल होगा। कितना खून खौला होगा। कितने खून के घूंट पिये होंगे। उसका वही मीडिया प्लेटफार्म जो ग्लैमर के चकाचौंध में अमीश देवगन के व्यक्तित्व को चमकाता है अब ये चकाचौंध आग की लपटें की तरह घेरे हुए होगी।
    उम्मीद होगी कि सरकार का साया कहे जाने वाला अंबानी ग्रुप और उनके इस चैनल की ताकतें अपने स्टार एंकर की बेइज्जती का तत्काल बदला लेंगी। मोदी सरकार त्यागी के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इन सबके तमाम दबाव मे कांग्रेस अपने प्रवक्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। ब्रांड मीडिया के साथी, दिल्ली – मुंबई जैसे बड़े शहरों के बड़े-बड़े हमख्याल पत्रकार, ताकतवर मीडिया संगठन और एडिटर्स गिल्ड जैसे टीवी न्यूज मीडिया के संगठन एंकर-पत्रकार के अपमान के खिलाफ आवाजें बुलंद करेंगे।
    लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। कल से लेकर आजतक अमीश देवगन के समर्थन में या उन्हें न्याय दिलाने वाला एक भी बयान नहीं आया।
    ये सब देखकर चकाचौंध वाली टीवी मीडिया के पत्रकारों की लाचारी की बानगी सामने आ गयी। लगा कि चर्चित कार्पोरेट के मीडिया घराने अपने स्टार मीडिया के चेहरों को दो से चार लाख सैलरी तो दे सकते हैं लेकिन उनके सम्मान की कीमत को वो दो कौड़ी का भी नहीं आंकते। सब बंधे हुए है टीवी के सुनहरे पर्दे के कैद में। आज भाजपा की गुलामी करनी है। कल कांग्रेस सत्ता में आ सकती है इसलिए कांग्रेस से रिश्ते की डोर को संभाल कर रखना है। जब अपना ग्रुप ही नहीं बोलेगा तो दूसरा साथ आने की हिम्मत कैसे करेगा!
    तो भइया इन बड़ों से वो छोटे पत्रकार बेहतर हैं जिन्हें चार लाख वेतन तो नहीं मिलता लेकिन चौदह हजार की तनख्वाह के साथ अपने बेशकीमती मान सम्मान के साथ एकजुट हैं।
    -नवेद शिकोह

    Keep Reading

    Becoming the Voice of Journalists on Labour Day, Memorandum Submitted to Deputy Chief Minister

    श्रम दिवस पर पत्रकारों की आवाज़ बनी, उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

    DigiFest 2026: The biggest celebration of digital marketing in Gurugram on April 10th!

    डिजीफेस्ट 2026: 10 अप्रैल को गुरुग्राम में डिजिटल मार्केटिंग का सबसे बड़ा जश्न!

    जनहित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्वतंत्र पत्रकार तैयार, लेकिन पैसे कहाँ? विभाग से पत्रकारों का बड़ा सवाल!

    Assembly Speaker Satish Mahana boosts legislators' morale with his grand new chair, speaks openly to editors

    विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने नई भव्य कुर्सी से विधायकों का हौसला बढ़ाया, संपादकों से दिल खोलकर बात की

    Freelance influencers, YouTubers, and content creators will get prime time slots and 90% of the revenue!

    प्रसार भारती का बड़ा तोहफा: फ्रीलांस इंफ्लुएंसर्स, यू ट्यूबर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को मिलेगा प्राइम टाइम और 90% राजस्व!

    Eight deaths due to contaminated water; Minister Kailash Vijayvargiya gets angry at a journalist – later apologizes!

    दूषित पानी से 8 मौतें, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पत्रकार पर गुस्सा- बाद में मांगी माफी!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    17 मई को अंशकालिक अनुदेशकों का सम्मान, CM योगी करेंगे बढ़े मानदेय वितरण का शुभारंभ

    May 16, 2026
    Lucknow: Warden brutally beats female student at BBD University hostel, breaking her arm; enraged students beat the warden and vandalize the campus.

    लखनऊ: BBD यूनिवर्सिटी हॉस्टल में वार्डन ने छात्रा की बेरहमी से पिटाई, हाथ टूटा; गुस्साए छात्रों ने वार्डन को पीटा, कैंपस में तोड़फोड़

    May 16, 2026
    Sezal Sharma’s Name Echoes at Cannes for the Fourth Time Sezal Sharma Set to Shine Again at Cannes Film Festival

    कान्स में चौथी बार पहुंचीं सेज़ल शर्मा, ‘हंगर गेम’ का पोस्टर शोकेस के लिए चुना गया

    May 16, 2026
    Yogi Government's AI Vision Accelerates; Lucknow Emerges as a New Technology Hub

    योगी सरकार का एआई विजन तेज, लखनऊ बना टेक्नोलॉजी का नया हब

    May 15, 2026
    Kharif Workshop in Kanpur: Emphasis on Natural Farming and Farmer Registry

    कानपुर में खरीफ गोष्ठी: प्राकृतिक खेती और किसान रजिस्ट्री पर जोर

    May 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading