पत्रकार सुरक्षा कानून बनाए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर हजरतगंज ने दिया धरना
लखनऊ,27 सितम्बर 2019: पत्रकारों पर आये दिन हो रहे हमले व पुलिसिया कार्रवाई से चिंतित एवं पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन उपजा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी व जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों की ओर से लखनऊ के हजरतगंज स्थित अंबेडकर पार्क में शांतिपूर्ण धरने का आयोजन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन गुरुवार को अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम को सौंपा गया।

बता दे कि पत्रकारों के उत्पीड़न व आए दिन खबरों के निष्पक्ष प्रकाशन पर दर्ज हो रहे पुलिसिया मामलों के साथ पत्रकार हितों के तमाम बिंदुओं को लेकर भी इस ज्ञापन में विभिन्न बिंदुओं को शामिल किया गया।
यह थी मांगे:
- देश के अन्य राज्यों की तरह पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग
- देश के विभिन्न राज्यों की ही तरह 60 वर्ष के ऊपर वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन योजना के तहत 15000 प्रतिमाह पेंशन
- प्रदेश के विभिन्न जनपदों में रियायती दर पर भूखंड भवन उपलब्ध कराना और राज्य मुख्यालय की तरह विभिन्न जनपदों में निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने समेत पत्रकारों पर दर्ज मुकदमे की उच्चस्तरीय जांच कराकर मामले को निर्धारित करने की मांग की गयी है।







