- लिया बिहार को तंबाकू मुक्त प्रदेश बनाने का संकल्प
पटना, 31 मई। आर एस मेमोरियल कैंसर सोसइटी द्वारा विश्व तंबाकू निषेध के लिए आयोजित हस्ताक्षर अभियान में राजधानी पटना के 50,000 लोग शामिल हुए और बिहार को तंबाकू मुक्त प्रदेश बनाने का संकल्प लिया। आज ये जानकारी एग्जीवीशन रोड स्थित होटल राजश्री डिलक्स में इस अभियान के क्लोजिंग सेरेमनी के अवसर पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रख्यात कैंसर सर्जन डॉ वी पी सिंह दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस हस्ताक्षर अभियान की सफलता को देखते हुए सारे प्रतिभागी उत्साहित हैं। अब बिहार की जनता सरकार से तंबाकू मुक्त राज्य चाहती है, इसलिए इन हस्ताक्षर को हम मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को सौंपेंगे।
उन्होंने कहा कि आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस है। तंबाकू से होने वाले कैंसर मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। दुनिया भर में आज तंबाकू के सेवन से लगभग 50 लाख लोग हर साल मरते हैं, जबकि यह आंकड़ा भारत में दस लाख से ज्यादा है, जो 2020 तक 15 लाख तक पहुंच जायेगा। वहीं, बिहार में लगभग तीन लाख कैंसर रोगी में 70 प्रतिशत तंबाकू जनित हैं। तंबाकू सेवन से पुरूषों में नपुंसकता और महिलाओं में प्रजन्न क्षमता भी कम होती जा रही है। इसलिए तंबाकू के कुप्रभावों से बचने के लिए सवेरा कैंसर एंड मेमोरियल हॉस्पीटल ने आर एस मेमोरियल कैंसर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान एम्स पटना, सोसाइटी ऑफ ऑनाकोलॉजी,आईएमए पटना और रोटरी मिड टाउन पटना के सहयोग से हस्ताक्षर अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। संवाददाता सम्मेलन में पद्मश्री डॉ आर एन सिंह, कैंसर सर्जन डॉ वी पी सिंह, डॉ ए ए हई, डॉ टी पी सिन्हा, डॉ रवि कुमार मौजूद रहे।






