Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मेडिकल

    उच्च रक्तचाप से पीड़ित तो हैं लेकिन इससे अपनी देखभाल कैसे करें!

    By April 22, 2018 मेडिकल 2 Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 564

    आज के इस आधुनिक दौड़ में अधिकांश लोग उच्च रक्तचाप से पीड़ित है वैसे तो इसके कई विभिन्न उपाए है लेकिन आइये जानते है यह होता क्या है और इसकी रोकथाम के क्या उपाए हैं। हाइपरटेंशन या उच्च रक्तचाप, जिसे कभी-कभी धमनी उच्च रक्तचाप भी कहते है, में धमनियों में रक्त का दबाव बढ़ जाता है। दबाव की इस वृद्धि के कारण धमनियों में खून का प्रवाह बनाए रखने के लिए दिल को सामान्य से अधिक काम करने की जरूरत पड़ती है। रक्तचाप में दो माप शामिल होती हैं, सिस्टोलिक और डायस्टोलिक, जो इस बात पर निर्भर करती है कि हृदय की मांसपेशियों में संकुचन (सिस्टोल) हो रहा है या धड़कनों के बीच में तनाव मुक्तता (डायस्टोल) हो रही है। आराम के समय पर सामान्य रक्तचाप 100-140 सिस्टोलिक और 60-90 डायस्टोलिक की सीमा के भीतर होता है। उच्च रक्तचाप तब उपस्थित होता है जब यह यह 90-140 पर या इसके ऊपर लगातार बना रहता है।

    उच्च रक्तचाप प्राथमिक और द्वितीयक में वर्गीकृत किया जाता है। 90-95 मामले प्राथमिक उच्च रक्तचाप के रूप में वगीकृत किए जाते हैं, जिसका अर्थ है कि स्पष्ट अंतर्निहित चिकित्सीय कारण के बिना उच्च रक्तचाप। अन्य परिस्थितियां जो गुर्दे, धमनियों, दिल या अंत:स्रावी प्रणाली को प्रभावित करती हैं। शेष 5-10 मामले द्वितीयक उच्च रक्तचाप का कारण होती हैं।

    धमनियों से रक्त के दबाव में मध्यम दर्जे की वृद्धि भी जीवन प्रत्याशा में कमी के साथ जुड़ी हुई है। आहार और जीवन शैली में परिवर्तन रक्तचाप नियंत्रण में सुधार और संबंधित स्वास्थ्य जटिलताओं के जोखिम को कम कर सकते हैं। दवा के माध्यम से उपचार अक्सर उन लोगों के लिए जरूरी हो जाता है जिनमें जीवनशैली में परिवर्तन अप्रभावी या अपर्याप्त है।
    रक्तचाप बढने से तेज सिर दर्द, थकावट, टांगों में दर्द, उल्टी होने की शिकायत और चिड़चिड़ापन होने के लक्षण मालूम पड़ते हैं। यह रोग जीवनशैली और खान-पान की आदतों से जुड़ा होने के कारण केवल दवाओं से इसे समूल नष्ट करना संभव नहीं है। जीवनचर्या और खानपान में अपेक्षित बदलाव कर इस रोग को पूरी तरह नियंत्रित किया जा सकता है।

    Image result for hypertensionउच्च रक्तचाप के मुख्य कारण:

    • मोटापा
    • तनाव
    • महिलाओं में हार्मोन परिवर्तन
    • ज्यादा नमक उपयोग करना

    घरेलू उपचार से लाभ:

    • उच्च रक्तचाप के लिए वैसे तो बहुत सारी अंग्रेजी दवाएं हैं। लेकिन, अगर हम कुछ घरेलू उपचारों को अपनाएं तो काफी लाभ मिल सकता है। इनका सावधानी से इस्तेमाल करने से बिना गोली-कैप्सूल के भी इस पर काबू पाया जा सकता है।
    • सबसे महत्त्वपूर्ण बात यह है कि रोगी को नमक का प्रयोग बिल्कुल कम कर देना चाहिए। नमक रक्तचाप को बढ़ाने वाला प्रमुख कारक है।
    • उच्च रक्तचाप का एक प्रमुख कारण है रक्त का गाढ़ा होना। रक्त गाढ़ा होने से उसका प्रवाह धीमा हो जाता है। इससे धमनियों और शिराओं में दवाब बढ़ जाता है। लहसुन रक्तचाप को ठीक करने में बहुत मददगार है। यह रक्त का थक्का नहीं जमने देती है। धमनी की कठोरता में लाभदायक है। रक्त में ज्यादा कोलेस्ट्ररोल होने की स्थिति का समाधान करता है।
    • एक बडा चम्मच आंवला का रस और इतना ही शहद मिलाकर सुबह-शाम लेने से उच्च रक्तचाप में लाभ होता है।
    • जब रक्त चाप बढ़ा हुआ हो तो आधा गिलास मामूली गरम पानी में काली मिर्च पावडर एक चम्मच घोलकर दो-दो घंटे के फासले पर पीते रहें। यह रक्तचाप सही मुकाम पर लाने का बढ़िया उपचार है।
    • तरबूज का मगज और पोस्त दाना दोनों बराबर मात्रा में लेकर पीसकर मिला लें। एक चम्मच सुबह-शाम खाली पेट पानी से लें। तीन-चार हफ्ते तक या जरूरत मुताबिक लेते रहें।
    • बढ़े हुए रक्त चाप को जल्दी काबू करने के लिए आधा गिलास पानी में आधा नींबू निचोडकर दो-दो घंटे के अंतर पर पीना हितकारी है।
      तुलसी की दस पत्ती और नीम की तीन पत्ती पानी के साथ खाली पेट सात दिन तक पीने से आराम मिलता है।
    • पपीता आधा किलो रोज सुबह खाली पेट खाएं। बाद में दो घंटे तक कुछ न खाएं। एक माह तक प्रयोग से बहुत लाभ होगा।
    • नंगे पैर हरी घास पर सुबह पंद्रह-बीस चलने से फायदा होता है। रोजाना चलने से रक्तचाप सामान्य हो जाता है।
    • सौंफ-जीरा-शकर तीनों बराबर मात्रा में लेकर पाउडर बना लें। एक गिलास पानी में एक चम्मच मिश्रण घोलकर सुबह-शाम पीते रहें।
    • उबले हुए आलू खाने से भी रक्तचाप घटता है। आलू में सोडियम नहीं होता है।
    • पालक और गाजर का रस मिलाकर एक गिलास रस सुबह-शाम पीएं।
    • अन्य सब्जियों के रस भी लाभदायक होते हैं।
    • नमक दिन भर में तीन ग्राम से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
    • अंडा और मांस रक्तचाप बढ़ाने वाली चीजें हैं। रक्तचाप रोगी के लिए वर्जित हैं।
    • करेला और सहजन की फली उच्च रक्तचाप रोगी के लिए परम हितकारी हैं।
    • केला, अमरूद, सेवफल रक्तचाप रोग को दूर करने में सहायक कुदरती पदार्थ हैं।
    • मिठाई और चाकलेट का सेवन बंद कर दें।
    • जैसे बादाम काजू आदि उच्च रक्तचाप रोगी के लिए लाभकारी पदार्थ हैं।
      प्याज और लहसुन की तरह अदरक भी काफी फायदेमंद होता है। अदरक में एंटीआॅक्सीडेंट्स होते हैं जो कि खराब कोलेस्ट्रोल को नीचे लाने में काफी असरदार होते हैं। धमनियों के आसपास की मांसपेशियों को भी आराम मिलता है जिससे कि उच्च रक्तचाप नीचे आ जाता है।
    • धमनियों के सख्त होने के कारण या उनमें प्लेक जमा होने की वजह से रक्त वाहिकाएं और नसें संकरी हो जाती हैं जिससे कि रक्त प्रवाह में रुकावटें पैदा होती हैं। लेकिन लालमिर्च से नसें और रक्त वाहिकाएं चौड़ी हो जाती हैं। फलस्वरूप रक्त प्रवाह सहज हो जाता है और रक्तचाप नीचे आ जाता है।

    Keep Reading

    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    Don't ignore mouth ulcers; it could save your life: Experts warn about head and neck cancer.

    मुंह का अल्सर न करें नजरअंदाज, जान बच सकती है: हेड एंड नेक कैंसर पर विशेषज्ञ चेतावनी

    Young Man Survives Despite a Ruptured Aorta and Multiple Fractures; Doctors Perform a Medical Miracle

    मौत को मात दी: फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा मर्चेंट नेवी अधिकारी

    2 Comments

    1. minecraft on October 4, 2018 11:53 pm

      We are a group of volunteers and starting a
      new scheme in our community. Your website provided us
      with valuable information to work on. You’ve done an impressive job and our whole
      community will be grateful to you.

      Reply
    2. minecraft on October 6, 2018 8:10 pm

      Wonderful article! We are linking to this great article on our site.
      Keep up the good writing.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    September 22, 2026
    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    September 22, 2026
    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    September 22, 2026
    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    September 22, 2026
    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    September 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading