Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मेडिकल

    अब मात्र दो घण्टे में मिलेगी टीबी जांच रिपोर्ट

    By February 26, 2018Updated:February 26, 2018 मेडिकल No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 664

    होली के बाद टीबी की जांच और आसान, सिविल,टूड़ियागंज टीबी अस्पताल में होगी जांच

    दोनों में हरदिन 60 मरीजों की हो सकेगी मुफ्त जांच, 15 मार्च तक सीबीनैट लैब शुरू होने की उम्मीद

    लखनऊ 26 फरवरी। होली के बाद शहर में टीबी के मरीजों को और राहत मिलने जा रही है। मार्च के मध्य तक सिविल और टूड़ियागंज टीबी अस्पताल में सीबीनैट लैब चालू हो जाएगी, जिससे प्रतिदिन करीब 60 नये मरीज अपनी जांच करा सकेंगे। इसकी रिपोर्ट भी दो घण्टे में मिल जाएगी जिसके लिए अभी तक तीन महीने तक इंतजार करना पड़ता था।

    जिला टीबी अधिकारी डॉ बीके सिंह ने बताया कि वर्तमान में राजधानी में सीबीनैट ( कार्टेज बेस्ट न्यूक्लिक एसिड एम्प्लीफिकेशन टेस्ट) के लिए दो मशीनें चालू हालत में हैं। एक राजेन्द्र नगर टीबी अस्पताल में और एक केजीएमयू के (माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेन्ट) में। हाल ही में जांच के लिए दो और मशीने शहर में लगी है। एक ठाकुरगंज टीबी अस्पताल में लगेगी और दूसरी सिविल अस्पताल में। पॉवर बैकअप मशीन की वजह से अभी तक चालू नहीं हो पायी है। लेकिन होली के बाद मार्च में इन मशीनों के चालू हो जाने की उम्मीद है। अभी तक टीबी की जांच रिपोर्ट तीन महीने में मिलती था। जबकि नयी व्यवस्था शुरू हो जाने से यही रिपोर्ट मात्र दो घण्टे में मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मशीन में बलगम की जांच के अलावा टीबी की दवा (रैसापाईन कैप्सूल) के (ड्रग रैजिस्टटैन्स) की भी जांच भी हो जाती है। इस जांच में मरीज के उन (बैक्टीरिया) की जांच भी हो जाती है जिन पर (रैसापाईन कैप्सूल) का असर नहीं हो रहा होता है। ऐसी दशा में मरीज की (एमडीआर टीबी) की जांच मतलब गंभीर टीबी की जांच की जाती है। (एमडीआर जांच) के दौरान मरीज का 24 महीने तक इलाज चलता है।

    वरिष्ठ टीबी प्रयोगशाला परिवेक्षक लोकेश कुमार वर्मा ने बताया कि सीबीनैट मशीन में बलगम की जांच के अलावा शरीर में मौजूद (फ्लूड फॉर्म) के सभी सैम्पल टेस्ट किए जा सकते है, जैसे घाव का मवाद, गिलटी का मवाद, फेफड़े में पानी (प्ल्यूरल फ्लूट) हडडी में पानी (हडडी में जो बैक्टीरियल इन्फैक्शन हो जाता है) उसका टेस्ट करके ट्रीटमेन्ट भी किया जाता है। खून, यूरीन और स्टूल को छोड़कर शरीर में मौजूद सभी प्रकार के (फ्लूट) का टेस्ट सीबीनैट मशीन में किया जाता है।

    खोजे जा रहे मरीज

    प्रदेशभर में 10 दिवसीय टीबी मुक्ति अभियान चल रहा है। जिला टीबी अधिकारी डॉ बीके सिंह ने बताया कि इसी क्रम में शहर के टीबी अधिकारियों के नेतृत्व में लखनऊ की जेल और कई कबरिस्तानों में टीबी मरीजों को खोजने का कार्य शुरू किया गया है। आजकल केजीएमयू में प्रतिदिन 18 से 20 और राजेन्द्र नगर टीबी अस्पताल में 24 से 28 मरीजों आते है जिनकी टीबी की जांच मुफ्त होती है।

    पढ़े इससे सम्बंधित खबर:

    https://shagunnewsindia.com/medical-tb-peasant-find-in-lucknow/

    पढ़े इससे सम्बंधित खबर:

    https://shagunnewsindia.com/medical-tb-peasant-search-opration/

    Keep Reading

    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    Don't ignore mouth ulcers; it could save your life: Experts warn about head and neck cancer.

    मुंह का अल्सर न करें नजरअंदाज, जान बच सकती है: हेड एंड नेक कैंसर पर विशेषज्ञ चेतावनी

    Young Man Survives Despite a Ruptured Aorta and Multiple Fractures; Doctors Perform a Medical Miracle

    मौत को मात दी: फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा मर्चेंट नेवी अधिकारी

    India’s first AI-powered mammography machine, ‘Amulet Sophinity’, installed in Mumbai.

    मुंबई में लगी देश की पहली एआई-पावर्ड मैमोग्राफी मशीन ‘एमुलेट सोफिनिटी’

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading