Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मेडिकल

    यूपीयूएमएस के नये कुलपति ने कार्यभार ग्रहण किया

    By June 1, 2018 मेडिकल No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 525
    सैफई, 01 जून। उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डा. राज कुमार ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व डा. राज कुमार एसजीपीजीआई, लखनऊ के न्यूरो सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष, एपेक्स ट्रामा सेन्टर, एसजीपीजीआई, लखनऊ के प्रमुख एवं एम्स, ऋषिकेश के निदेशक रह चुके हैं।
    नवनियुक्त कुलपति को विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डा. (ब्रिगे) टी. प्रभाकर ने कार्यभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर प्रतिकुलपति डा. रमाकान्त यादव के अतिरिक्त विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. पीके जैन, वित्त नियन्त्रक पीएन सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी केबी अग्रवाल, प्रशासनिक अधिकारी उमाशंकर आदि उपस्थित रहे। कार्यभार ग्रहण करने के तुरन्त बाद नवनियुक्त कुलपति डा. राज कुमार ने विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सभी विभागों के फैकेल्टी मेम्बर से विश्वविद्यालय में चल रहे शैक्षणिक गतिविधियों एवं विकास कार्यो की जानकारी के साथ ही विश्वविद्यालय के अधीन संचालित पैरामेडिकल कालेज, नर्सिंग कालेज एवं फार्मेसी कालेज के बारे में भी जानकारी ली।
    कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त कुलपति डा. राज कुमार ने अपनी प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए कहा कि बेहतर पेसेन्ट केयर तथा समस्त कार्यों में पारदर्शिता उनकी पहली प्राथमिकता है। आने वाले समय में पेसेन्ट केयर में जरूरत के हिसाब से व्यापक सुधार किये जायेंगे। विश्वविद्यालय में चल रहे रिसर्च कार्यों को भी त्वरित गति देना उनकी प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के अन्र्तगत संचालित ट्रामा एवं बर्न यूनिट को और भी ज्यादा सुविधा संपन्न बनाया जायेगा। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों को एमसीआई के मानकों के अनुरूप विकसित किया जाना तथा सभी विभागों में निकट भविष्य में पीजी कोर्सेज शुरू किया जाना भी उनकी प्राथमिकताओं में है।

    पूर्व कुलपति को भावभीनी दी विदाई

    सैफई, 01 जून। उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के पूर्व कुलपति डा. ब्रिगे. टी. प्रभाकर को विश्वविद्यालय के फैकेल्टी मेम्बर एवं कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह में फैकेल्टी मेम्बर के अलावा, प्रशासकीय, लेखा, नर्सिंग तथा तकनीकी संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
    इस अवसर पर विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डा. राज कुमार, विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डा. रमाकान्त यादव, कुलसचिव पीके जैन, चिकित्सा अधीक्षक डा. आदेश कुमार, ज्वाइंट रजिस्ट्रार प्रशासन केबी अग्रवाल, ज्वाइंट रजिस्ट्रार लेखा विपिन कुमार, डिप्टी रजिस्ट्रार उमाशंकर, नर्सिंग अधीक्षिका लवली जेम्स, पीआरओ अनिल कुमार पाण्डेय के अतिरिक्त विश्वविद्यालय के फैकेल्टी मेम्बर, चिकित्सक, अधिकारी तथा कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

    #UPUMS

    Keep Reading

    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    Don't ignore mouth ulcers; it could save your life: Experts warn about head and neck cancer.

    मुंह का अल्सर न करें नजरअंदाज, जान बच सकती है: हेड एंड नेक कैंसर पर विशेषज्ञ चेतावनी

    Young Man Survives Despite a Ruptured Aorta and Multiple Fractures; Doctors Perform a Medical Miracle

    मौत को मात दी: फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा मर्चेंट नेवी अधिकारी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    September 22, 2026
    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    September 22, 2026
    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    September 22, 2026
    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    September 22, 2026
    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    September 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading