हृदयनारायण दीक्षित और मधुर भंडारकर की मुलाकात
लखनऊ,10 नवम्बर 2019: प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता निर्देशक मधुर भंडारकर और उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की लखनऊ में हुई मुलाकात दिलचस्प रही। भंडारकर ने विधानसभा अध्य्क्ष से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की थी।
मधुर भंडारकर को हृदय नारायण दीक्षित के लेखन व उनकी योग्यता की पूरी जानकारी थी। लेकिन उन्हें यह देख कर आश्चर्य हुआ कि श्री दीक्षित को फिल्मों की भी बेहतरीन जानकारी है। पुरानी से लेकर आज बनने वाली फिल्मों की समीक्षा में वह माहिर है। दूसरी ओर हृदय नारायण दीक्षित की पुस्तक मधु अभिलाषा और हिन्द स्वराज के पुनर्पाठ में मधुर भंडारकर ने गहरी दिलचस्पी दिखाई।
विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें बताया कि उन्हें फ़िल्म देखना और उनकी समीक्षा करना भी पसंद रहा है। फ़िल्म केवल मनोरंजन की ही नहीं राष्ट्रभाव को जोड़ने में भी योगदान करती है। उत्तर प्रदेश के शकील बदायूंवी, कैफ़ी आज़मी,अनजान, समीर के गीतों को जब लता मंगेशकर जैसी हस्तियों के स्वर मिला तो वह पूरे देश की धरोहर बन गए। समाज और राष्ट्र को सार्थक व सकारात्मक विचार देने में फिल्मों को अपना योगदान देना चाहिए।
. डॉ दिलीप अग्निहोत्री







