Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    मीका सिंह ने नेपोटिज्म को लेकर कहा: इस इंडस्ट्री ने हमें अपना करियर दिया, हमें इसका सम्मान करना चाहिए ’

    ShagunBy ShagunJuly 6, 2020 Hot issue No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 677

    मीका सिंह ने सोनू निगम से अपील करते हुए कहा कि उन्हें इस तरह का गलत सन्देश नहीं देना चाहिए कि बॉलीवुड माफिया द्वारा कण्ट्रोल होता हैं।हमें उस इंडस्ट्री का अपमान नहीं करना चाहिए, जिसने हमें सब कुछ दिया हैं। मीका सिंह का कहना है कि बॉलीवुड में म्यूजिक इंडस्ट्री केवल योग्यता के आधार पर काम करती है इसके अलावा कुछ नहीं।

    गायक मीका कहते हैं जीवन में, सब कुछ अपने समय के अनुसार ही होता है। मैं 2007 में मुंबई आया था, और फिल्म निर्माता संजय गुप्ता ने मुझे अपनी फिल्म शूटआउट एट लोखंडवाला में एक ब्रेक दिया, मीका मानते हैं कि बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री एक खूबसूरत जगह है और इसका अपमान नहीं किया जाना चाहिए।

    गायक सोनू निगम द्वारा हाल ही में जारी किए गए वीडियो, जिसमे वह भूषण कुमार पर संगीत उद्योग में माफिया चलाने का आरोप लगा रहे है, बॉलीवुड अब इस मोर्चे पर विभाजित दिखाई दें रहा है। जहाँ कुछ का मानना है कि, हाँ यहां पक्षपात होता है, वहीं दूसरों का मानना है कि सब कुछ सिर्फ योग्यता के आधार पर ही होता है।

    मीका का कहना है कि हाल के वर्षों में उन्होंने इतने सारे नए गायक देखे हैं जिन्होंने खुद कि मेहनत से नाम कमाया है। मीका ने कहा “सोनू निगम कह रहे हैं कि उन्हें कोई सांग नहीं मिल रहा है, लेकिन बहुत सारे नए गायक हैं जिन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपार लोकप्रियता हासिल की है। अरिजीत सिंह, अरमान मलिक, साथ ही बी प्राक ने अपने लिए अपना नाम बना लिया है। और इसके अलावा, पंजाब के हमारे गायक लगातार उत्कृष्ट काम कर रहे हैं। अब बी प्राक तो इस इंडस्ट्री में किसी की बुआ का बेटा नहीं है। बहुत लोगों का नाम हो रहा है और उनमे से कई लोगों को भूषण कुमार ने ही ब्रेक दिया है।” मिका ने आगे कहा म्यूजिक लेबल आपको केवल एक बार ब्रेक दे सकता है, लेकिन उसके बाद, गीत या गायक के साथ क्या होता है, वे सफल होते हैं या नहीं, यह लेबल की जिम्मेदारी नहीं है।

    गायक का मानना है कि म्यूजिक इंडस्ट्री एक खूबसूरत जगह है, और भले ही वह पंजाब में पैदा हुए हो पर मुंबई उनकी कर्म भूमि है, और वह इस शहर से प्यार करते है। “मुंबई इतना खूबसूरत शहर है कि मैं आज तक ऐसे किसी व्यक्ति से नहीं मिला, जो यहां काम की तलाश में आया था और उसे काम नहीं मिला। मुंबई का इतना बड़ा दिल है कि ये सबको अपने अंदर समां लेता है । इस शहर की सरकार और पुलिस इतनी शानदार है कि आपको इस शहर में मिलने वाली आजादी कहीं नहीं मिलेगी।

    निगम और कुमार के बीच चल रहे लगातार युद्ध में जिसमे वह दोनों उलझे हुए है, मीका हँसते हुए कहते हैं, “सोनू निगम जी और भूषण कुमार प्रेमी प्रेमिका या पति और पत्नी की तरह हैं। जब भी वे लड़ते हैं, तो आपको उन्हें लड़ने देना चाहिए। सोनू निगम को बनाने वाले भी गुलशन कुमार थे, इसलिए तब से उनके बीच एक प्रेम-घृणा का रिश्ता है और हमें इसमें नहीं पड़ना चाहिए। ”

    वहीं मीका ने कहा कि निगम एक प्रसिद्ध गायक है, उनका विचार है कि निगम म्यूजिक इंडस्ट्री के बारे में दुनिया को एक गलत संदेश दे रहे है। मीका कहते है “सोनू निगम को दुनिया को यह गलत संदेश नहीं देना चाहिए कि बॉलीवुड माफियाओं आदि द्वारा संचालित होता है। हमें इस इंडस्ट्री और इस शहर से सब कुछ मिला है, हमें इसकी मर्यादा भंग नहीं करनी चाहिए। यहां तक कि भूषण कुमार का परिवार भी दिल्ली से मुंबई आया था और उन्हें यहां बहुत सफलता मिली। आज बॉलीवुड में शीर्ष अभिनेत्रियाँ जैसे दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ सभी आउट साइडर्स हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि कुछ लोगों को सफलता मिलती है जबकि कुछ को नहीं। हर किसी को एक ब्रेक की आवश्यकता होती है, और उसके बाद सब कुछ आपकी प्रतिभा पर निर्भर होता है। हर दो साल में, मैं एक ऐसा गायक देखता हूं, जो देखतें ही देखतें लाखों व्यूज के साथ लोकप्रिय हो जाता है और फिर एक दम गायब हो जाता है। लेकिन उदित नारायण, कुमार सानू और सोनू निगम जैसे गायक इतने सालों से गा रहे हैं। हमारी इंडस्ट्री लता मंगेशकर और उनके जैसे अन्य दिग्गजों से बनी है, इसलिए हमें इसका अनादर नहीं करना चाहिए।

    Shagun

    Keep Reading

    Salman Khan’s dedication in sub-zero temperatures! He spent six hours in icy water while shooting for ‘Matrubhumi’.

    शून्य डिग्री में सलमान खान का जुनून! छह घंटे बर्फीले पानी में रहकर की ‘मातृभूमि’ की शूटिंग

    'Devi Vigyanam' will unveil a world of mysteries on December 4th.

    4 दिसंबर को रहस्यों की दुनिया खोलेगी ‘देवी विज्ञानम’

    Arjun Rampal will peel back the layers of suspense in ‘The Blind Game’!

    ‘द ब्लाइंड गेम’ में अर्जुन रामपाल खोलेंगे सस्पेंस की परतें!

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    A ‘Chhath Geetmala’ (garland of songs) featuring seven songs will be released for the Chhath festival.

    छठ पर्व पर सात गीतों की ‘छठ गीतमाला’ होगी रिलीज

    Kashika Kapoor Makes Headlines with Neil Nitin Mukesh in ‘Bewafa Se’, Now Set to Impress in Telugu Cinema with ‘Cast’!

    नील नितिन मुकेश के साथ ‘बेवफा से’ में कशिका कपूर ने स्क्रीन पर लगाई आग, अब ‘कास्ट’ में दिखेगा नया अवतार!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Salman Khan’s dedication in sub-zero temperatures! He spent six hours in icy water while shooting for ‘Matrubhumi’.

    शून्य डिग्री में सलमान खान का जुनून! छह घंटे बर्फीले पानी में रहकर की ‘मातृभूमि’ की शूटिंग

    November 16, 2026
    Curbing the threat from drones: India’s defense to be bolstered by Israeli technology—a major partnership between RRP Defence and Mactech!

    ड्रोन के खतरों पर लगेगी लगाम: भारत की रक्षा को मिलेगी इजरायली तकनीक की ताकत, RRP डिफेंस और मैकटेक की बड़ी साझेदारी!

    November 16, 2026
    Degree in hand, yet empty-handed: Anger erupts among youth in America and Europe; disillusionment with the education system.

    डिग्री हाथ में, फिर भी हाथ खाली: अमेरिका-यूरोप के युवाओं का फूटा गुस्सा, शिक्षा व्यवस्था से मोहभंग

    November 16, 2026
    Barua Sagar Fort: A sentinel hidden amidst the rocks of Jhansi, preserving both history and tranquility.

    बरुआ सागर का किला: झांसी की चट्टानों में छिपा वह पहरेदार जो इतिहास और शांति को एक साथ संजोए है

    November 16, 2026
    Uttar Pradesh immersed in devotion during Chhath, the grand festival of public faith; CM Yogi offers 'sandhya arghya' (evening oblation) on the banks of the Gomti and showers flowers upon the devotees.

    लोक आस्था के महापर्व छठ पर भक्तिमय हुआ उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने गोमती तट पर दिया संध्या अर्घ्य, व्रतियों पर बरसाए फूल

    November 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading