Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality»Short Inspirational

    घर का मोड़ छूट गया, मन का सकून खो गया

    ShagunBy ShagunMay 15, 2022 Short Inspirational No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 679
    आज सुबह दौड़ते हुए,
    एक व्यक्ति को देखा।
    मुझ से आधा किलोमीटर आगे था।
    अंदाज़ा लगाया कि मुझ से थोड़ा धीरे ही भाग रहा था।
    एक अजीब सी खुशी मिली।
    मैं पकड़ लूंगा उसे,यकीं था।
    मैं तेज़ और तेज़ दौड़ने लगा।आगे बढ़ते हर कदम के साथ,
    मैं उसके करीब पहुंच रहा था।
    कुछ ही पलों में,
    मैं उससे बस सौ क़दम पीछे था।
    निर्णय ले लिया था कि मुझे उसे पीछे छोड़ना है। थोड़ी गति बढ़ाई।
    अंततः कर दिया।
    उसके पास पहुंच,
    उससे आगे निकल गया।
    आंतरिक हर्ष की अनुभूति,
    कि मैंने उसे हरा दिया।
    बेशक उसे नहीं पता था
    कि हम दौड़ लगा रहे थे।
    मैं जब उससे आगे निकल गया,
    एहसास हुआ
    कि दिलो-दिमाग प्रतिस्पर्धा पर इस कद्र केंद्रित था…….
    कि
    घर का मोड़ छूट गया
    मन का सकून खो गया
    आस-पास की खूबसूरती और हरियाली नहीं देख पाया,
    ध्यान लगाने और अपनी खुशी को भूल गया
    और
    तब समझ में आया,
    यही तो होता है जीवन में,
    जब  हम अपने साथियों को,
    पड़ोसियों को, दोस्तों को,
    परिवार के सदस्यों को,
    प्रतियोगी समझते हैं।
    उनसे बेहतर करना चाहते हैं।
    प्रमाणित करना चाहते हैं
    कि हम उनसे अधिक सफल हैं।
    या
    अधिक महत्वपूर्ण।
    बहुत महंगा पड़ता है,
    क्योंकि अपनी खुशी भूल जाते हैं।
    अपना समय और ऊर्जा
    उनके पीछे भागने में गवां देते हैं।
    इस सब में अपना मार्ग और मंज़िल भूल जाते हैं।
    भूल जाते हैं कि नकारात्मक प्रतिस्पर्धाएं कभी ख़त्म नहीं होंगी।
    हमेशा कोई आगे होगा।
    किसी के पास बेहतर नौकरी होगी।
    बेहतर गाड़ी,
    बैंक में अधिक रुपए,
    अधिक जायदाद,
    ज़्यादा पढ़ाई,
    खूबसूरत पत्नी,
    ज़्यादा संस्कारी बच्चे,
    बेहतर परिस्थितियां
    और बेहतर हालात।
    इस सब में एक एहसास ज़रूरी है
    कि बिना प्रतियोगिता किए, हर इंसान श्रेष्ठतम हो सकता है।
    असुरक्षित महसूस करते हैं चंद लोग
    कि अत्याधिक ध्यान देते हैं दूसरों पर
    कहां जा रहे हैं?
    क्या कर रहे हैं?
    क्या पहन रहे हैं?
    क्या बातें  कर रहे हैं?
    जो है, उसी में खुश रहो।
    लंबाई, वज़न या व्यक्तित्व।
    स्वीकार करो और समझो
    कि कितने भाग्यशाली हो।
    ध्यान नियंत्रित रखो।
    स्वस्थ, सुखद ज़िन्दगी जीओ।
    भाग्य में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है।
    सबका अपना-अपना है।
    तुलना और प्रतियोगिता हर खुशी को चुरा लेते‌ हैं।
    अपनी शर्तों पर जीने का आनंद छीन लेते हैं।
    इस लिए अपनी दौड़ खुद लगाओ बिना किसी प्रतिस्पर्धा के इससे असीम सुख आनंद मिलेगा मन में विकार नही पैदा होगा शायद इसी को मोक्ष कहते है…….
    – पल्लव शर्मा 

    Shagun

    Keep Reading

    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    September 27, 2026
    Pitru Paksha 2026: Shraddh rituals to begin on September 26; Sarvapitra Amavasya on October 10.

    पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर से शुरू होगी श्राद्ध परंपरा, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या

    September 27, 2026

    श्रेया घोषाल बनीं Shaya by CaratLane की नई ब्रांड एंबेसडर, चांदी के गहनों को देंगी नई पहचान

    September 26, 2026

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading