Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    मोबाइल एप-‘स्किल कनेक्ट’,‘स्किल मित्र’ और ‘मि. उपाय’ का शुभारम्भ

    By December 23, 2017Updated:December 23, 2017 उत्तर प्रदेश No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 658

    मुख्यमंत्री ने कौशल विकास पर आयोजित ‘उप्र में कौशल विकास की भूमिका एवं सम्पूर्ण समाज में योगदान’ सेमिनार को सम्बोधित किया

    लखनऊ: 23 दिसम्बर, 2017: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि केन्द्र सरकार के सहयोग और मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार राज्य में निवेश और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सतत प्रयत्नशील है। राज्य में ऐसा वातावरण पैदा किया जा रहा है, जिससे यहां के युवाओं को रोजगार के लिए पलायन न करना पड़े, साथ ही, ऐसे युवा जो रोजगार के लिए अन्य स्थानों पर चले गए हैं, वे भी यहां वापस आना चाहें।
    मुख्यमंत्री ने आज यहां कौशल विकास पर आयोजित सेमिनार ‘उत्तर प्रदेश में कौशल विकास की भूमिका एवं सम्पूर्ण समाज में योगदान’ में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने गोरखपुर तथा लखनऊ के महानगर और आलमबाग स्थित कौशल प्रशिक्षण केन्द्रों का उद्घाटन एवं जनपद बरेली के विकासखण्ड बहेड़ी, जनपद रामपुर के विकासखण्ड मिलक, जनपद शाहजहांपुर के विकासखण्ड तिलहर, जनपद लखनऊ के विकासखण्ड सरोजनीनगर और जनपद हरदोई के विकासखण्ड सण्डीला में प्रधानमंत्री कौशल विकास केन्द्रों का शिलान्यास किया। इस मौके पर गोरखपुर स्थित आशा ज्योति केन्द्र का उद्घाटन भी किया गया।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के 02 मोबाइल एप-‘स्किल कनेक्ट’, ‘स्किल मित्र’ और महिन्द्रा ग्रुप द्वारा प्रशिक्षित युवाओं को सेवायोजन में सहायता हेतु विकसित मोबाइल एप ‘मि. उपाय’ का शुभारम्भ किया। ‘स्किल कनेक्ट’ एप, हब एण्ड स्पोक माॅडल के आधार पर अपने 15 किलोमीटर दायरे में स्थित सभी माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को जियो को-आॅर्डिनेट्स से जोड़ेगा। इससे इन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी विद्यालय में ही मिल सकेगी और जो छात्र आगे औपचारिक शिक्षा जारी न रखना चाहें, उन्हें आजीविका के लिए रोजगार से जुड़े हुए व्यवसायों में प्रशिक्षित किया जा सके। ‘स्किल मित्र’ एप प्रत्येक इच्छुक व पात्र युवा को स्किल ट्रेनिंग हेतु अपना पंजीकरण कराने तथा पाठ्यक्रमों का चयन करने की सुविधा प्रदान करेगा।
    योगी द्वारा इस मौके पर कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षित श्री दिव्यांश सूद, श्री आसिफ, सुश्री महिमा चतुर्वेदी, श्री विशाल नन्दन तिवारी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही, श्री मनीष प्रताप सिंह एवं श्री अनीमुद्दीन को बेस्ट ट्रेनर का सम्मान भी दिया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति में यशोदा हाॅस्पिटल गाजियाबाद और उत्तर प्रदेश स्किल डेवलपमेण्ट मिशन के बीच एमओयू का आदान-प्रदान भी किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा पत्रिका ‘हुनरमन्द’ का विमोचन किया गया। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने कौशल प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
    उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास की व्यापक सम्भावनाएं हैं। देश की उन्नति के लिए उत्तर प्रदेश का विकास के रास्ते पर आगे बढ़ना आवश्यक है। देश के युवाओं को उनकी भावनाओं के अनुरूप मंच प्रदान करने और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री जी द्वारा अलग मंत्रालय का गठन किया गया था। प्रदेश सरकार ने भी केन्द्र सरकार का अनुसरण करते हुए राज्य के युवाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण की व्यवस्था की है। इसके तहत 6 लाख से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया है, 04 लाख युवाओं का प्रशिक्षण पूरा हो गया है और 01 लाख 40 हजार युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में लावा, इण्टेक्स, फोर्टिस, बिग बाजार, रेमण्ड्स, भीलवाड़ा जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में रोजगार भी प्राप्त हुआ है।
    योगी जी ने कहा कि राज्य के विकास को गति देने के लिए आगामी 21 व 22 फरवरी को ‘उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट-2018’ का आयोजन किया जा रहा है। राज्य सरकार ने वर्तमान वर्ष को किसानों को समर्पित किया था। इस दौरान किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं। किसानों को 70 हजार करोड़ रुपए की धनराशि सहायता के रूप में दी गई है। राज्य में बायो डीजल की 04 यूनिटों की स्थापना होने पर किसानों की आय बढ़ेगी। पुआल का इस्तेमाल बायो डीजल में होने से पुआल जलाने से पर्यावरण को होने वाला नुकसान भी रुकेगा तथा खेत भी उर्वर रहेगा।
    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ योजना को प्रोमोट कर रही है। इसके माध्यम से ही कौशल विकास में प्रशिक्षित युवाओं को बड़ी संख्या मंे रोजगार व स्वरोजगार के अवसर सुलभ होंगे। वाराणसी की साड़ी, लखनऊ की चिकन, मेरठ के स्पोट्र्स के सामान, फिरोजाबाद की चूड़ियां, अलीगढ़ के ताले, मुरादाबाद का पीतल का सामान जैसे प्रदेश के लगभग प्रत्येक जनपद का अपना एक ऐसा प्रोडक्ट है, जिसकी प्रतिष्ठा और मांग पूरी दुनिया में है। सभी जनपद अपने-अपने मशहूर उत्पाद को आगे बढ़ाएंगे, तो बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सुलभ होंगे। उन्होंने कहा कि कौशल विकास विभाग ने सराहनीय काम किया है। युवा कल्याण और कौशल विकास विभाग मिलकर काम करेंगे, तो निर्धारित लक्ष्य आसानी से प्राप्त हो सकेगा।
    कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि राज्य सरकार ने देश और प्रदेश के विभागों के साथ समन्वय करके नौजवानों के कौशल विकास हेतु उत्तम योजना बनायी है। राज्य सरकार निवेश प्रोत्साहन के लिए इन्वेस्टर्स समिट भी करने जा रही है। प्रदेश में निवेश बढ़ने से प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल की लिट्टी, प्रतापगढ़ के आंवले के मुरब्बे सहित स्थानीय उत्पाद पूरी दुनिया में अपना स्थान बना सकते हैं। इसके लिए हुनरमन्द युवाओं की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यूपी के नौजवान परिश्रमी, बुद्धिमान और ईमानदार हैं। प्रधानमंत्री जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अवश्य ही ऐसा स्थान बनाने में सफल होंगे कि पूर्व की भांति विदेशों से लोग यहां शिक्षा और अनेक प्रकार के कौशल सीखने के लिए आया करेंगे।

    #Bhartiya janta party #UP CM Adittyanath Yogi #UP govt

    Keep Reading

    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    The Assembly Speaker stated—only by understanding the rules can you become the voice of the people.

    विधानसभा प्रमुख बोले – नियम जानोगे तभी जनता की आवाज़ बन पाओगे

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    सावन शुरू होते ही कौशाम्बी से हजारों कांवड़ियों का जत्था रवाना

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    August 3, 2026

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading