- असफलताओं से भरा रहा मोदी सरकार के एक साल का कार्यकाल
- मोदी सरकार ने बर्बादी की ओर झोंक दिया है देश को
मोदी सरकार का विगत एक साल जनता को निराष करने वाला और पूर्णतः असफलताओं से भरा रहा है । एक ओर रिकार्ड गिरावट पर आ गयी, वहीं कोर उत्पादन के क्षेत्र में की गिरावट देश के भविष्य को धूमिल करने वाला है। ये बातें कांग्रेस विधान मण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने शनिवार को कही।
उन्होंने कहा कि एक साल में जहां मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश को आर्थिक तबाही और बर्बादी की ओर झोंक दिया है। वहीं सर्वाधिक निराशा आबादी के सबसे बड़े युवा वर्ग को हुई, जहां पिछले 46 सालों में सबसे अधिक बेरोजगारी का सामना देश कर रहा है।
आराधना मिश्रा ने कहा कि आज देश कोरोना की महामारी के बुरे दौर से गुजर रहा है। इसके बावजूद मोदी सरकार एक साल पूरे होने का वर्षगांठ मना रही है। उसको देश के लोगों की चिंता नहीं है। मोदी सरकार का अपनी उपलब्धियों का बखान करना भारत माता की जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। मजदूरों की घर वापसी पर मोदी सरकार का रवैया अत्यंत दुःखद, निराषाजनक और असहयोग पूर्ण है।
दुनिया की बाजार में डीजल पेट्रोल सस्ता हो रहा है और भारत देश में महंगा हो रहा है। मोदी सरकार के कार्यकाल का पिछला एक वर्ष किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और आम जनता की जेब से पैसे निकालकर देश के 61 पूंजीपतियों के जेब में भेजे जाने वाले वर्ष के रूप में जाना जायेगा, जिसमें 4-5 पूंजीपति परिवार सर्वाधिक हिस्सेदार बने हैं।







