मुंबई: प्रख्यात अभिनेत्री व सांसद हेमा मालिनी ने अपने घर पर सोसाइटी अचीवर्स मैगज़ीन के नए अंक का अनावरण किया, जिसके कवर पर हैं शोले के महान निर्देशक रमेश सिप्पी। यह खास मौका शोले के 50 साल पूरे होने का जश्न भी था।
हेमा मालिनी और रमेश सिप्पी (अपनी पत्नी किरण जोनेजा के साथ) ने पुरानी यादें ताज़ा कीं। हेमा जी ने बताया कैसे गर्म रेत पर नंगे पैर नाचते हुए पैर जल गए, माँ चुपके चप्पल पहनाने की कोशिश करतीं, लेकिन सिप्पी साहब की नज़र से कुछ छुप नहीं पाता था!
रमेश सिप्पी ने धर्मेंद्र के समर्पण की मिसाल दी 50 किमी पैदल चलकर शूट पर पहुँचे, थोड़ा आराम किया और बिना शिकायत के काम शुरू कर दिया। हेमा जी भावुक होकर बोलीं, “धर्मेंद्र एक खूबसूरत इंसान थे शरारती भी, संवेदनशील भी।”
संजीव कुमार (हरी भाई) को याद कर उन्होंने कहा, “वे आज होते तो इस कवर पर बहुत खुश होते।”
रमेश सिप्पी ने कहा, “शोले में हर कोई फिल्म के लिए काम कर रहा था, खुद के लिए नहीं।”
यह सिर्फ मैगज़ीन लॉन्च नहीं था! यह था सिनेमा के स्वर्णिम दौर, दोस्ती, विश्वास और उस जादू का सलाम, जो आज भी दिलों में ज़िंदा है!







