Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ताजा खबर

    मुंबई में फुटओवर ब्रिज पर भगदड, 22 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

    ShagunBy ShagunSeptember 29, 2017 ताजा खबर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 568

    मुंबई, 29 सितंबर :मुंबई में आज सुबह दो रेलवे स्टेशनों को जोडने वाले एक संकरे फुटओवर ब्रिज पर मची भगदड में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गयी जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
    पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सुबह दस बजकर करीब चालीस मिनट पर हुआ। उस वक्त भारी बारिश हो रही थी और फुटओवर ब्रिज पर खासी भीड थी। यह पुल एल्फिंस्टन रोड और परेल उपनगरीय रेलवे स्टेशनों को जोडता है। बारिश से बचने के लिए बडी संख्या में लोग एकत्र हो गए थे।
    लाखों लोग क्षेत्र में स्थित कार्पाेरेट और मीडिया कार्यालयों के साथ ही व्यावसायिक केंद्रों तक पहुंचने के लिए इस पुल का उपयोग करते हैं।


    बडी संख्या में लोग सीढयिों और दशकों पुराने इस संकरे पुल पर फंस गए। इससे कई लोगों की मौत दम घुटने के कारण हो गयी। नीचे प्लेटफार्म पर खडे लोग बेबस होकर हादसा देख रहे थे। कई लोगों ने रेलिंग पर चढकर अपनी जान बचाने का प्रयास किया।
    इस रास्ते पर वर्षों से यात्रा कर रहे किशोर ठक्कर ने कहा कि उस समय भारी बारिश हो रही थी और लोग जल्दी से पुल से उतरने का प्रयास कर रहे थे। वहीं ट्रेनों से उतरने वाले यात्री पुल पर चढने की कोशिश कर रहे थे।
    उन्होंने कहा, हमने छह महीने पहले ही रेलवे प्रशासन को एक पत्र सौंपकर यहां की खराब स्थिति को सुधारने के लिए कुछ कदम उठाने का अनुरोध किया था।


    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर शोक जताते हुए मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
    मृतकों के परिजनों के लिए 10..10 लाख रूपये के मुआवजे की घोषणा की गयी है। रेल मंत्री पीयूष गोयल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने पांच-पांच लाख रपये की मुआवजा राशि की घोषणा की है।
    इस हादसे के लिए बारिश के साथ ही शॉट सर्किट को भी कारण बताया जा रहा है। कई यात्रियों ने कहा कि किसी न किसी दिन यह हादसा होना ही था।

    Shagun

    Keep Reading

    Lucknow: The Fifth 'Bada Mangal' Bhandara Begins Tomorrow—The 'City of Nawabs' to Resound with Chants of Bajrangbali and the Aroma of Rasgullas and Kulfis

    लखनऊ में कल से पांचवां बड़ा मंगल भंडारा: रसगुल्ला-कुल्फी की महक और बजरंगबली के जयकारों से गूंजेगी नवाबों की नगरी

    Fire rains from the sky! India's 50 hottest cities are ranked, with Uttar Pradesh leading again.

    आसमान से बरस रही आग! भारत के 50 सबसे गर्म शहरों पर कब्जा, यूपी फिर से सबसे आगे

    The Clarion Call of the Shri Ram Hanumat Mahotsav: A Peerless Confluence of Devotion and Blessings

    श्रीराम हनुमत महोत्सव का शंखनाद: भक्ति और आशीर्वाद का अनुपम संगम

    Smart Meters Turn into ‘Smart Cheaters’: Aam Aadmi Party Launches State-wide Protest, Accuses Yogi Government of Looting the Public.

    स्मार्ट मीटर बन गए ‘स्मार्ट चीटर’: आम आदमी पार्टी का प्रदेशव्यापी आक्रोश, योगी सरकार पर लूट का आरोप

    Water disappears in Saryu Canal Section 4! Animals are suffering from thirst.

    सरयू नहर खंड-4 में पानी गायब! प्यास से तड़प रहे जानवर

    यूपी में भीषण गर्मी का कहर! 25 अप्रैल तक लू चलेगी, फिर राहत की उम्मीद

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A weeping Great Nicobar and a smiling 'Ego'!

    रोता हुआ ग्रेट निकोबार और मुस्कुराता हुआ अहम्!

    June 14, 2026
    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    June 14, 2026
    Lethal danger at the railway crossing! Scouts raise awareness through street plays.

    रेलवे क्रॉसिंग पर मौत का खतरा! स्काउट्स ने नुक्कड़ नाटक से जगाई सावधानी

    June 14, 2026
    Body of a 12-year-old boy found on a cot with a belt tightened around his neck.

    चारपाई पर पड़ी मिली 12 वर्ष के बच्चे की गले में बेल्ट से कसी हुई लाश

    June 13, 2026

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    June 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading