भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह अब भोजपुरी के बाद मगही गानों में भी आजमाइश दिखा रही है, क्योंकि आज अक्षरा सिंह का मगही गाना ‘हसले घरवा बसो है बेटा’ रिलीज हुआ। यह गाना वेद एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।
अक्षरा सिंह ने कहा कि यह गाना बेहद खूबसूरत और प्रासंगिक है। मुझे यह गाना करके बहुत मजा आया, उम्मीद है मेरे फैंस और चाहने वालों को भी खूब पसंद आएगी। मगही, भोजपुरी की तरह बिहार की भाषा है, इसलिए मुझे इसमें काम करने को कोई दिक्कत नहीं हुई। यूं कहें कि भोजपुरी से बेहद करीब है मगही। वैसे भी एक कलाकार के नाते नई चीजें ट्राय करना मुझे बेहद पसंद है।
आपको बता दें कि अक्षरा सिंह के मगही गीत ‘हसले घरवा बसो है बेटा’ के संगीतकार प्रियांशु सिंह है और लिरिक्स मोजिब रहमान का है। को प्रोड्यूसर कुणाल कुमार और डिजिटल हेड कुमार सागर है।







