भोजपुरी गायिका और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का देवी गीत ‘निमिया के गछिया’ आज टिप्स भोजपुरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया है। यह गाना नवरात्र स्पेशल देवी माँ के भक्तों को समर्पित है। इस नवरात्र अक्षरा का यह पहला गाना है।

देवी गीत ‘निमिया के गछिया’ के म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह खुद भी देवी माँ की स्तुति करती नज़र आई हैं। इस गीत के लिरिक्स मनोज मतलबी ने तैयार किये हैं, म्यूजिक अविनाश झा घुंघरू के हैं।
अक्षरा सिंह ने अपने इस देवी गीत को भोजपुरी के ऑडियंस के लिए नवरात्र का तोहफा बताया। उन्होंने कहा कि माँ के आशीर्वाद और अपने फैंस के प्यार ने मुझे जिंदगी में बहुत कुछ दिया। हर साल माँ 9 दिन के लिए आती हैं और हमें अपना आशीर्वाद देती हैं। साथ ही सारे दुख हर ले जाती हैं। इस गाने के जरिये मैंने माँ को याद किया है, क्योंकि कोविड 19 ने इस साल दुनिया मे तबाही मचाई है। माँ दुर्गे से विनती है कि वे जगत का कल्याण करें।







