भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का जलवा यूट्यूब पर उनका गाना ‘ईधर आने का नहीं’ लांच हुआ है, इस गाने में अक्षरा का शानदार रैप दिखा है और फुल एटीट्यूड वाला यह गाना रिलीज के साथ भी वायरल हो रहा था।

वहीं, अक्षरा ने अपने इस गाने की कामयाबी को अपने चाहने वालों के नाम कर दिया है। और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लिखा है – ‘एक और मुकाम! एक औऱ माइलस्टोन! एक और सेलिब्रेशन की वजह! 300 मिलियन व्यूज!!! ये रिकॉर्ड आपके नाम। थैंक यू एंड लव यू। अक्षरा ने आगे कहा कि सोचा नहीं था, मगर अपने फैंस और चाहने वालों पर भरोसा था। गाना सुपर हिट कराने में उन्हीं का अहम योगदान है। मैं चाहूंगी, मुझे इसी तरह प्यार और आशीर्वाद मिलता रहे।







