हाथरस कांड समेत अन्य बलात्कार की घटना से आक्रोशित अक्षरा सिंह ने कहा कि रेपिस्टों को ‘चौराहे पे गोली मारो’। दरअसल ‘चौराहे पे गोली मारो’ उनका नया गाना है, जिसे उनके यूट्यूब चैनल अक्षरा सिंह ऑफिसियल पर रिलीज किया गया है। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह खुद मर्दानी लुक में नजर आ रही हैं। और कह रहीं हैं कि बलात्कारियों के लिए अब एक ही न्याय बचा है – ‘चौराहे पे गोली मारो’।
लिंक – https://youtu.be/cejkofguzsY
गाना ‘चौराहे पे गोली मारो’ को अक्षरा ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखा है। म्यूजिक मधुकर आनंद का है। गाने में अक्षरा रैप करती भी नजर आयीं हैं। कोरियोग्राफर कैटी हैं।
अक्षरा का कहना है कि ऐसी घटनाएं सिर्फ सरकार के स्तर पर खत्म नहीं हो सकती। इसके लिए समाज को भी आगे आना होगा। बेटों को भी समझाना होगा और मनचलों को सबक सिखाना होगा। फिर भी अगर कुछ नहीं होता है तो ‘चौराहे पे गोली मारो’।