होली धमाका से भरपूर भोजपुरी फुल वीडियो सांग यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। बता देते हैं कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से धमाकेदार होली सांग रंगवा ना ही नहीं था तो बुलाई काहेला। इस होली गाना को धूम धड़ाके के साथ लेकर आये हैं भोजपुरी के सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू। जिसमें उन्होंने धमाकेदार एंट्री की है। जिसे बहुत ही अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस गाने को खास शैली में अरविन्द अकेला और शिल्पी राज ने गाया है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस वीडियो को एक स्टोरी की तरह नरेट किया गया है। होली के रंगों से सराबोर इस गीत में कल्लू का लुक बहुत अलग है। इस गीत को लिखा है सोनू सुधाकर ने जबकि संगीत तैयार किया है रौशन सिंह ने। डीओपी रंजीत के सिंह और विडियो डायरेक्टर रवि पंडित हैं। इस होली सांग के कोरियोग्राफर राहुल रितिक हैं जबकि इसकी परिकल्पना अरविंद मिश्रा की है। इसके एडिटर दीपक पंडित हैं।