Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Music

    खराब मौसम में ‘खुशी जब भी तेरी’ की शूटिंग पूरी

    ShagunBy ShagunAugust 19, 2021 Music No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 734

    गायक जुबिन नौटियाल और खुशाली कुमार के एक साथ आने पर म्युजिक प्रेमियों में उत्साह चरम पर है। ए. एम. तुराज़ द्वारा लिखित और रोचक कोहली द्वारा रचित रोमांटिक ट्रैक ‘ख़ुशी जब भी तेरी’ के लिए भूषण कुमार की टी-सीरीज़ दोनों कलाकारों को एक साथ ला रहे हैं।

    निर्देशक नवजीत बुट्टर द्वारा शूट किए गए म्युजिक वीडियो को बहुत बड़े स्केल पर तैयार किया गया है और म्युजिक वीडियो की बड़ी कैनवास बैक्ड्राप को देखते हुए, लेह लद्दाख को ‘खुशी जब भी तेरी’ के म्युजिक वीडियो शूट करने के लिए सबसे उपयुक्त स्थान बनाया गया। हालांकि, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों और खराब मौसम में शूटिंग करना दोनों के लिए आसान नहीं था।

    जुबिन नौटियाल, खुशाली कुमार और बाकी क्रू ने साल के सबसे मुश्किल समय में लेह लद्दाख में म्युजिक वीडियो की शूटिंग की, उन्होंने कहा कि जहां इस दौरान तापमान बहुत कम हो जाता है – इस अवधि के दौरान, कई लोगों को ऑक्सीजन की कमी के कारण सांस लेने में कठिनाई का अनुभव होता है। हालांकि, टीम इन कठिनाइयों के बावजूद 3 दिनों में सफलतापूर्वक शूटिंग खत्म करने में सफल रही।

    जुबिन और खुशाली को ऊबड़-खाबड़ इलाके के कारण अलग-अलग स्थानों पर, और कभी-कभी 1500-2000 कदम आगे-पीछे एक ही जगह तक पहुंचने के पैदल चलना पड़ा – सिरदर्द और सांस लेने में समस्या के बावजूद, दोनों ने पूरी तरह से प्रोफेशनल्स की तरह शूटिंग जारी रखी।

    जुबिन नौटियाल कहते हैं, “शूटिंग के लिए लेह लद्दाख हमेशा से बेहद पसंदीदा जगह है और मैं अक्सर वहाँ जाता रहता हूं। स्थानीय लोगों ने हमें बताया कि अत्यधिक ठंड होने के करण यह वर्ष का सबसे कठिन समय है, लेकिन अंत में हम वहां फिल्म करने में सफल रहे और अद्भुत वीडियो बनकर सामने आयी है।”

    खुशाली कुमार आगे कहती हैं, ”लेह लद्दाख जितना खूबसूरत और रोमांचक है, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी। कई बार हम ठीक से सांस नहीं ले पाते थे और वीडियो में हमारे लुक को ध्यान रखते हुए हम कपड़ों की परतों से खुद को बचा पाना असंभव था। लेकिन अब म्युजिक वीडियो और इसमें दिखाए गए अविश्वसनीय स्थानों को देख कर लग रहा है कि यह सब सार्थक रहाl” भूषण कुमार की टी-सीरीज़ ने जुबिन नौटियाल की ‘ख़ुशी जब भी तेरी’ की पेशकश की है। खुशाली कुमार और जुबिन नौटियाल की भूमिका वाला यह रोमांटिक ट्रैक 23 अगस्त को टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा।

    Shagun

    Keep Reading

    'Navya Chakra' Set to Redefine Psychological Thrills

    नव्या चक्र: मनोविज्ञान की सीमाएं तोड़ने वाला साइकोलॉजिकल थ्रिलर तैयार! ट्रेलर ने मचाया सनसनी, 26 जून को सिनेमाघरों में धमाका

    Kids to become RJs and take the mic! Big FM's magical radio station launches at KidZania.

    बच्चे बनेंगे आरजे, संभालेंगे माइक! किड्ज़ेनिया में शुरू हुआ बिग एफएम का जादुई रेडियो स्टेशन

    Esha Deol will be seen in the horror-comedy genre in the new film 'Ghoonghat'.

    ईशा देओल नई फिल्म ‘घूंघट’ में हॉरर-कॉमेडी जॉनर में नजर आएंगी

    Uproar over Emraan Hashmi's film shoot in Haridwar; locals protest as soon as 'Bar and Cafe' signage is put up.

    हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म शूटिंग पर बवाल, ‘बार एंड कैफे’ बोर्ड लगाते ही स्थानीय लोगों ने किया विरोध

    Arvind Akela Kallu’s new song ‘Round Round’ released; ‘Bhojpuri Dhoom’ vertical launched.

    अरविंद अकेला कल्लू का नया गीत ‘राउंड राउंड’ रिलीज, ‘भोजपुरी धूम’ वर्टिकल शुरू

    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A weeping Great Nicobar and a smiling 'Ego'!

    रोता हुआ ग्रेट निकोबार और मुस्कुराता हुआ अहम्!

    June 14, 2026
    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    June 14, 2026
    Lethal danger at the railway crossing! Scouts raise awareness through street plays.

    रेलवे क्रॉसिंग पर मौत का खतरा! स्काउट्स ने नुक्कड़ नाटक से जगाई सावधानी

    June 14, 2026
    Body of a 12-year-old boy found on a cot with a belt tightened around his neck.

    चारपाई पर पड़ी मिली 12 वर्ष के बच्चे की गले में बेल्ट से कसी हुई लाश

    June 13, 2026

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    June 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading